![]()
नवरात्रि के दौरान जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में एक श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो गया। यह घटना मंगलवार रात उस समय हुई जब श्रद्धालु प्रसाद ले रहा था। चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। संतोखपुरा निवासी सागर ने बताया कि उनके पिता रोमी परिवार के साथ मंदिर में माथा टेकने गए थे। कीर्तन सुनने के बाद उनके पिता प्रसाद लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान उनके पीछे खड़े एक व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। मोबाइल की कीमत 40 हजार रुपये चोर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मंदिर से बाहर निकलने पर रोमी ने जब फोन करने के लिए अपना मोबाइल देखा तो वह जेब में नहीं था। चोरी हुए मोबाइल की कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इसको लेकर अभी जांच चल रही है। फुटेज में साफ नजर आया चोर पीड़ित ने मंदिर में मौजूद पुलिस टीम और संबंधित थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। फुटेज खंगालने पर एक व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देता साफ दिखाई दिया। पीड़ित ने चोर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
जालंधर के देवी तालाब मंदिर में श्रद्धालु का मोबाइल चोरी:परिवार के साथ आया था माथा टेकने, प्रसाद लेते समय वारदात CCTV में कैद
Leave a comment