![]()
बरनाला जिले के हंडियाया क्षेत्र में मकान विवाद और मानसिक उत्पीड़न से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रूपिंदर सिंह उर्फ रिम्पी निवासी मेहता कोठे, मेन हाईवे रोड हंडियाया के रूप में हुई है। उनकी पत्नी सरबजीत कौर ने बताया कि रूपिंदर सिंह मकान संबंधी काम के लिए बरनाला कार्यालय गए थे। घर लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत सिंधु अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी बोली- आरोपी की धमकियों से परेशान थे सरबजीत कौर के अनुसार, गुरपाल सिंह निवासी कोठे चुंगा लगातार उन्हें परेशान कर रहा था और मकान खाली करने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी की धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उनके पति ने जहरीली वस्तु निगल ली। पुलिस स्टेशन सदर बरनाला के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सरबजीत कौर के बयान के आधार पर गुरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरबजीत कौर ने बताया कि उनके परिवार ने उक्त मकान की पावर ऑफ अटॉर्नी गुरपाल सिंह से उनके पिता अमरीक सिंह के नाम पर ली थी और तय राशि गुरपाल सिंह को रूप सिंह निवासी हंडियाया की मौजूदगी में अदा की गई थी। पुलिस ने आरोपी गुरपाल सिंह निवासी कोठे चूंघा (हंडियाया) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बरनाला में मकान विवाद से परेशान व्यक्ति ने निगला जहर:इलाज के दौरान मौत, आरोपी पर मानसिक उत्पीड़न का केस दर्ज
Leave a comment