राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ललवाड़ी में बुधवार को मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूल परीक्षा प्रभारी ने बताया कि कक्षा 10 (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026) का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें समा पुत्री इस्लाम खां ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के 60 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा तीन छात्राओं का चयन गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की योजना के तहत कक्षा 9 की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगदीश नारायण बलाई, ग्राम पंचायत ललवाड़ी के प्रशासक देवालाल गुर्जर, पूर्व सीआर भैरूलाल जाट, एसएमसी अध्यक्ष गिर्राज माली, रूपचंद जैन, इस्लाम खाँ, प्रभुसिंह एवं अमरसिंह सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
ललवाड़ी में मेगा पीटीएम का आयोजन
Leave a comment