![]()
लुधियाना |न्यू अंबेडकर नगर ग्यासपुर स्थित श्री राम जानकी बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य श्रीराम कथा महोत्सव आयोजित किया गया। पूज्य पं. अवधेश ने श्रीरामचरितमानस की नाम महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान राम से भी बड़ा उनका नाम है। आयोजन समिति ने कथा में सहयोग देने वाले विशेष दानदाताओं और सहयोगियों को सम्मानित किया। शैलेश गिरि, अमरजीत यादव, आलोक पाण्डेय, विनोद यादव, अभिषेक हलवाई, रामधारी यादव, मुन्नी लाल चौरसिया, शशिकांत चतुर्वेदी, जवाहर लाल मौर्या सम्मानित हुए। लुधियाना | जोशी नगर व शंकराचार्य नगर के सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में आज चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर भव्य महाकंजक पूजन होगा। वहीं, प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन व उपप्रधान अनुज मदान की अध्यक्षता में आयोजित विशेष संध्या चौकी में पूरा परिसर श्री बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। विशेष रूप से पहुंचीं ज्योतिषाचार्य अर्पणा पायल व चेयरमैन बॉबी जैन का कमेटी ने भव्य स्वागत किया। सौरव जैन, सोमनाथ मड़कन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद टिल्लू आदि उपस्थित रहे।
श्रीराम कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया
Leave a comment