कट्टे में बांधकर मृत गोवंश फेंका:विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के बाहर,जवाहर नगर थाना पुलिस ने शुरू की जांच

Actionpunjab
2 Min Read




कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय, मानव विकास भवन के सामने देर रात एक कट्टे में मृत गौवंश मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और गौ रक्षकों में आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस प्रशासन भी तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता सचिन गोस्वामी ने जवाहर नगर थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर मृत गौवंश को कट्टे में बांधकर विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के सामने फेंक दिया। उनका कहना है कि यह कृत्य जानबूझकर माहौल खराब करने और सामाजिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से किया गया हो सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात गौ रक्षक भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल और जवाहर नगर थाना पुलिस पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें सरकारी भवनों के कैमरे भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कट्टे के अंदर मृत गौवंश का एक बच्चा था। वेटरनरी डॉक्टर द्वारा इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह का कृत्य करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *