रेवाड़ी में एक्सीडेंट में ITI का छात्र घायल:साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल, जड़थल के पास हादसा

Actionpunjab
2 Min Read




रेवाड़ी में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गिरने से सवार ITI का छात्र घायल हो गया। गांव जड़थल के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना के पास पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक पर गांव जा रहा था छात्र गांव निनायावास निवासी मनेंद्र ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से गया था। रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव जड़थल के पास अचानक मोटरसाइकिल के सामने साइकिल आ गई। उसने साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान अनियंत्रित होकर उसकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से उसे काफी चोंटें आई। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल उन्होंने बताया कि इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी और अर्ध बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। मनेंद्र ने बताया कि आईटीआई मे फीटर की पढ़ाई कर रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *