फलोदी में डिस्कॉम कर्मचारियों का आंदोलन:केंद्र सरकार के रिफॉर्म ऑफ डिस्कशन का विरोध, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Actionpunjab
2 Min Read




जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा ‘रिफॉर्म ऑफ डिस्कशन’ के माध्यम से विद्युत वितरण निगम के त्रि-विभाजन और निजीकरण की प्रक्रिया तेज करने के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया है। गुरुवार को विद्युत विभाग के सभी संगठनों ने संयुक्त संघर्ष समिति के तहत काली पट्टी बांधकर काम किया। 27 मार्च को काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन संयुक्त संघर्ष समिति जोधपुर डिस्कॉम के सह संयोजक करन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि निजीकरण के विरोध में 27 मार्च तक सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। 7 अप्रैल को उपखंड स्तर पर सौंपा जाएगा ज्ञापन आंदोलन के अगले चरण में 7 अप्रैल को प्रत्येक सहायक अभियंता उपखंड स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रत्येक वृत्त स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर वृत्त मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। रैली निकालकर दिया जाएगा ज्ञापन समिति ने घोषणा की है कि 30 अप्रैल को प्रबंध निदेशक को रैली निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा। यह आंदोलन निजीकरण की प्रक्रिया को रोकने के लिए निर्णायक कदम बताया जा रहा है। ये रहे मौजूद फलोदी में हुए प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक फिरोज खान, एक्सईएन महेश दहिया, एईएन हनुमान राम चौधरी, सहीराम विश्नोई, जेईएन अरविंद पंवार, ओम प्रकाश जयपाल, सवाई सिंह भाटी, ओम प्रकाश विश्नोई, हरीश वर्मा, बुधराम, रेखा माली, सुशीला विश्नोई, रणजीत सिंह, इमरतराम, पारस गुप्ता, अमर सिंह, भगवान सिंह, रामनारायण सिंह, डालचंद, चिराग भार्गव, मनोज थानवी, हनुमान खिलेरी, नेताराम माली, नारायण परिहार, पदमाराम देवड़ा, रामचंद्र मेघवाल, भगवान सिंह, विक्रम सिंह और श्रवण विश्नोई सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *