बरेली के थाना भुता क्षेत्र में मिला अज्ञात शव:पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की, शिनाख्त में आ रही दिक्कत

Actionpunjab
1 Min Read




बरेली के भुता थाना क्षेत्र की बेबल वसंतपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खटेली में एक खेत से अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने पुलिस टीम के साथ जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना है। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण शव काफी क्षत-विक्षत हो गया है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। इसके साथ ही, महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और ग्रामीणों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *