![]()
हरियाणा के पंचकूला में चाप की दुकान पर आग लगने से फर्नीचर व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पंचकूला के सेक्टर-20 की मार्केट स्थित वीर जी चाप सेंटर पर वीरवार को दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट रहा। हादसे के समय दुकान में वर्कर राजू व मालिक राहुल दुकान पर मौजूद थे। अचानक से भड़की आग पर कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने भयंकर रूख अपना लिया। देखते ही देखते दुकान में आग की लपटें व धुंए गुब्बार दिखाई देने लगा। आग लगी देख पड़ोसी दुकानदारों ने फटाफट अपने दुकानों के शटर डाउन कर दिए। दुकान के मालिक राहुल ने बताया उसका परिवार काफी सालों से पंचकूला में रहता है। हालांकि वे मूल रूप से झज्जर के बेरी कस्बे के रहने वाले हैं। आगे के कारण दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट-सर्किट रहा कारण : SHO पंचकूला पुलिस थाना के SHO सोमवीर ढाका ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट रहा है। हादसे के तुरंत बाद दमकल टीम को बुलाया गया था। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
पंचकूला में चाप की दुकान में आग:शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही वजह, फर्नीचर जलकर खाक, पड़ोसी दुकान बंद कर भागे
Leave a comment