![]()
अमृतसर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का बाग के नजदीक आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह (27), पुत्र प्रताप सिंह, निवासी गांव तेड़ा कलां, अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर शहर की तरफ काम के लिए जा रहा था। जब वह गांव सेंसरा कलां के पास बन रहे स्टेडियम के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि लवप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही थाना झंडेर के एस.एच.ओ. सतनाम सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल अजनाला भेज दिया गया। तेज रफ्तार व लापरवाही को हादसे का कारण माना पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
अमृतसर में भीषण सड़क हादसा:मोटरसाइकिल सवार युवक की कार से टक्कर में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Leave a comment