![]()
गुरुग्राम के एक रियल एस्टेट ऑफिस में महिला अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट के साथ गाली-गलौज और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 मार्च को हुई थी। विक्रम सिंह और अमित बोकन नामक दो व्यक्ति ब्रिस्टल होटल परिसर स्थित एक्सिओम ग्रुप के ऑफिस पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रोकने के बावजूद जबरन ऑफिस में प्रवेश किया और हंगामा शुरू कर दिया। रिसेप्शनिस्ट के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप इस दौरान उन्होंने ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर जब महिला अधिकारी मौके पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। रिसेप्शनिस्ट के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना से पूरे ऑफिस में डर और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी शांत नहीं हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया पीड़ित महिला अधिकारी ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने महिला थाना सेक्टर-51 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कंपनी प्रबंधन ने साजिश बताया कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाना है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम में महिला अफसर से बदसलूकी:रिसेप्शनिस्ट से अभद्रता की गई, दोनों आरोपियों पर केस दर्ज
Leave a comment