पति और कथित पत्रकार पर जबरन वसूली का केस:कोर्ट के आदेश के बाद भी नही थमी प्रताड़ना, लुटेरी दुल्हन बताकर चलायी फेक न्यूज

Actionpunjab
2 Min Read




नौबस्ता थानाक्षेत्र निवासी महिला अपने पति व उसके साथी पर जबरन वसूली की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कोर्ट से उसके पक्ष में फैसला आने पर पति व उसके मित्र ने फर्जी वीडियो, ऑडियो वायरल करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की और 17 हजार की वसूली भी की। आरोप है कि और पैसे न देने पर आरोपियों ने उसे लुटेरी दुल्हन बताकर फेक न्यूज वायरल कर दी। यह है पूरा मामला… हंसपुरम निवासी निधि शर्मा ने बताया कि उनका विवाद नोएडा सेक्टर 19 निवासी पति हिमांशु शर्मा से चल रहा है। जिसका मुकदमा वर्ष 2024 में नौबस्ता थाने में दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने अब तक न तो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की और न ही पति की गिरफ्तारी की। वहीं सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट ने घरेलू हिंसा के मामले में व पारिवारिक न्यायालय तृतीय ने भी आरोपी हिमांशु के खिलाफ निर्णय भी जारी कर दिया है। कोर्ट का आदेश जारी होने के बाद प्रयागराज निवासी कथित पत्रकार प्रवीन कुमार दुबे ने उन्हें फोन कर कहा कि हिमांशु ने उसका वीडियो और टैंपर ऑडियो वायरल करने के लिए 20 हजार रुपए दिए है। अगर तुम 50 हजार रुपए दो वह वीडियो ऑडियो वायरल नहीं करेगा। निधि का आरोप है कि लोकलाज के डर से उन्होंने कई बार में 17, 700 रुपए प्रवीन के खाते में ट्रांसफर किए। बकाया 32,300 रुपए न देने पर प्रवीन उन्हें धमकाने लगा और पीड़िता का फर्जी वीडियो बनाकर पीके क्राइम स्टोरी डिजिटल प्लेटफार्म पर व सोशल मीडिया पर उन्हें लुटेरी दुल्हन बताते हुए न्यूज वायरल कर दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति हिमांशु व कथित पत्रकार प्रवीन कुमार दुबे के खिलाफ नौबस्ता पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *