मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पार्टी ने बुधवार को “शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल” नाम से एक बड़ा राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इसके जरिए सरकार अपने कामकाज का रिकॉर्ड सीधे गांव
.
अभियान के तहत मंत्रियों, विधायकों और हलका प्रभारियों ने एक ही दिन में करीब 1,000 गांवों और वार्डों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और पंजाब सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताया। इस क्रम में शाम चौरासी में लोगों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा, “आज पंजाब के सरकारी स्कूलों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। 28,000 से अधिक शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती और उन्हें फिनलैंड तथा सिंगापुर में प्रशिक्षण देने का नतीजा है कि पंजाब के छात्र अब जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।
24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ 90% घरों को जीरो बिजली बिल मिल रहे: संजीव अरोड़ा
लुधियाना पश्चिम में बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, “मान सरकार ने पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य करके इतिहास रच दिया है। पहले लोगों को भारी बिलों का डर सताता था, लेकिन आज उन्हें 24 घंटे बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के साथ बड़ी राहत मिल रही है और बिल भी जीरो आ रहा है।
भोआ में मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सरकार के नशे के खिलाफ अभियान पर कहा, सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ी है, जिसके तहत 92,000 से अधिक तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। इसके साथ ही 65,000 सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर दी गई हैं, वो भी बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के।