पलवल में घर में घुसकर तलवार और फरसे से हमला:महिलाओं-बुजुर्गों समेत 5 घायल; उपले बनाते समय हुई कहासुनी, 30 पर FIR

Actionpunjab
3 Min Read




पलवल जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तलवार, फरसा, लाठी, डंडों और लोहे की सरिया से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर 21 नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। झगड़े में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। बहीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, आलीमेव गांव निवासी मकसूदन ने शिकायत में बताया कि वह और उसकी जेठानी जंगल में बने अपने मकान के पास स्थित मस्जिद के निकट उपले थाप रही थीं। उसी दौरान सारुख और आजाद वहां पहुंचे और उनके साथ बदतमीजी करने लगे। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौच कर धमकी देते हुए वहां से चले गए। रंजिश में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर मकसूदन ने बताया कि कुछ देर बाद आलीमेव गांव निवासी सारुख, आजाद, शौकत, लियाकत, अजीज, रसीद, जाहुल, इकबाल, रहीश, जमशेद, जमील, मुनफेद, जमील, रोबिन, सालिम, असलम, ताहिर, मन्नान, मुफीद, आसमीना, रिहाना और जरीना सहित 8-10 अन्य लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने रज्जाक और सद्दाम के सिर पर फरसे से वार किया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। महिलाओं और बुजुर्ग पर भी किया हमला बीच-बचाव करने आई महिलाओं मकसूदन और रिहाना तथा बुजुर्ग अब्दुल्ला को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा और उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट-पत्थर बरसाते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही बहीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित मकसूदन की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *