मानसा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:पड़ोसियों पर नशा बेचने का आरोप, पुलिस को शिकायत के बाद भी बिकता रहा नशा

Actionpunjab
2 Min Read




पंजाब के मानसा जिले के नंगल कलां गांव में कथित तौर पर नशे की ओवरडोज से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने पड़ोसियों पर नशा बेचने का आरोप लगाया है, साथ ही पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह गग्गी के रूप में हुई है। परिवार और गांव की पंचायत ने आरोप लगाया है कि उनका पड़ोसी मूंगी सिंह लंबे समय से गांव में नशा बेच रहा है। आरोपी मूंगी सिंह को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी। उसने पंचायत के सामने माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद उसने नशा बेचना बंद नहीं किया। इस संबंध में पुलिस को भी कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के भाई सेवक सिंह ने जानकारी दी कि अमृतपाल सिंह शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। वह कुछ समय से नशे की लत का शिकार था। परिवार का आरोप है कि घर के पास ही नशा बिकने के कारण अमृतपाल की जान गई। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मूंगी सिंह लंबे समय से गांव में नशा बेच रहा गांव के सरपंच रेशम सिंह जिंदा ने भी मूंगी सिंह और उसके परिवार पर लंबे समय से गांव में नशा बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को कई बार सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी पहले पंचायत के सामने मांग चुका है माफी सरपंच ने यह भी बताया कि आरोपी पहले पंचायत के सामने माफी मांग चुका है, लेकिन उसने अपना अवैध धंधा नहीं छोड़ा। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी इसी घर से जुड़े मामले में एक अन्य युवक की नशे के कारण मौत हो चुकी है, और अब फिर ऐसी ही घटना सामने आई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *