![]()
करनाल जिले बलड़ी बाइपास के पास एक कंफेक्शनरी दुकान में 20 दिन पहले आधी रात को हुई मारपीट और कैश छीनने की घटना के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि घटना को करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे वह डर के माहौल में जी रहा है। बता दे कि करनाल के आनंद विहार कॉलोनी निवासी इरसाव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 मार्च की रात करीब 1 बजे वह अपनी दुकान पर बैठकर दिनभर का हिसाब-किताब कर रहा था। उधार सामान देने से मना करने पर मारपीट और लूट इस दौरान उसने करीब 25 हजार रुपए का कैश काउंटर पर रखा हुआ था। तभी पांच युवक दुकान में घुस आए। एक युवक पास बैठकर 500 रुपए का सामान उधार मांगने लगा, मना करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और कैश छीन लिया। बिना नंबर प्लेट की बाइकों पर आए थे आरोपी पीड़ित के अनुसार सभी आरोपी दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और दोनों बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसके बाद 9 मार्च को उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत और सीसीटीवी फुटेज सौंप दी थी। 15 दिन से प्रभावित है दुकानदारी इरसाव ने बताया कि पहले वह अपनी दुकान 24 घंटे खुली रखता था, लेकिन घटना के बाद से वह करीब 15 दिन से दुकान सही तरीके से नहीं खोल पा रहा है। उसे डर है कि आरोपी दोबारा हमला कर सकते हैं। वह घर में कमाने वाला अकेला सदस्य है, ऐसे में परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। जल्द गिरफ्तारी की मांग पीड़ित का कहना है कि जब भी वह थाने में जाता है तो उसे सिर्फ यही जवाब मिलता है कि मामले की जांच जारी है। उसने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे छीना गया कैश बरामद किया जाए, ताकि वह सामान्य रूप से अपनी दुकान चला सके।
करनाल में दुकान में लूट और मारपीट के आरोपी फरार:25 हजार नकद लेकर आरोपी फरार, घटना CCTV में कैद, जल्द गिरफ्तारी की मांग
Leave a comment