श्री राधा कृष्ण शंख मंदिर में भागवत कथा होगी

Actionpunjab
1 Min Read




बांसवाड़ा| श्री राधा कृष्ण शंख मंदिर के 15वें पाटोत्सव और भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर व्यासपीठ योगेश्वर शास्त्री साकेत धाम रतलाम को समिति के सदस्यों ने निमंत्रण दिया। संस्थान के शास्त्री नवनीत पंडया ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष महेंद्र देवारा के नेतृत्व में समिति अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, नागेंद्र सिंह राठौड़, शरद शर्मा, कीर्ति व्यास, विजय जोशी, कल्याण सिंह सहित सदस्य महाराज के आश्रम पहुंचे। सनातन संस्कृति के अनुरूप श्रीफल भेंट कर भागवत कथा के लिए निमंत्रण दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *