पानीपत में मामूली कहासुनी में परिवार पर हमला:दादा के सिर पर कस्सी से हमला, कई लोग घायल, गालीगलौज करने से रोकने पर विवाद

Actionpunjab
2 Min Read




पानीपत शहर की कश्यप कॉलोनी में शुक्रवार शाम मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसियों ने एकजुट होकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग दादा के सिर पर कस्सी से वार किया गया, जबकि बचाव में आए अन्य परिजनों पर गंडासी और ईंटों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिम जा रहे युवक को गालियां देने से शुरू हुआ विवाद पीड़ित प्रवीन ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी दुकान के बाहर बैठा था। उसका छोटा भाई रिंकू जिम जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अजीत वहां आया और रिंकू को जातिसूचक शब्द कहते हुए गंदी गालियां देने लगा। शोर सुनकर प्रवीन के दादा इंदर सिंह घर से बाहर आए और अजीत को गाली देने से मना करते हुए वहां से जाने को कहा। कस्सी और गंडासी से किया जानलेवा हमला आरोप है कि मना करने पर अजीत तैश में आ गया और उसने पास पड़ी कस्सी उठाकर बुजुर्ग इंदर सिंह के सिर पर दे मारी। इसके बाद अजीत की मां जागो ने ईंटों से हमला कर दिया। मामला यहीं नहीं रुका, शोर सुनकर आरोपी पक्ष के अन्य लोग अजय, अक्षय, बिंदू, आरती, पूजा और प्रेम तीन-चार अन्य युवकों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर प्रवीन और उसकी माता माया देवी पर गंडासी से हमला किया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। अस्पताल में भर्ती, पुलिस से सुरक्षा की गुहार खून से लथपथ बुजुर्ग इंदर सिंह को उनके बेटे राजबीर और पोते रिंकू ने तुरंत पानीपत के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *