अरोड़ा के घर के बाहर पुलिस की टीम तैनात।
पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश के बिजली कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। पावर सेक्टर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर आज लुधियाना में राज्य भर के करीब 4000 बिजली कर्मचारी,इंजीनियर और पेंशनर जुट रहे हैं। ये सभी प्रदेश के बिजली मंत्री संजीव अरोड
.
प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए लुधियाना पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंत्री के निवास की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रदर्शनकारी आज करीब 4 घंटे तक शहर में रोष मार्च निकालेंगे जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

घर के बाहर इकट्ठे हो रहे कर्मचारी।
क्यों बढ़ा बिजली कर्मियों का गुस्सा?
सराभा नगर स्थित सेंट्रल जोन के चीफ इंजीनियर कार्यालय के ऑफिसर पावर क्लब में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। यूनियन नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कर्मचारियों का कहना है कि विभाग की कीमती जमीनें बेची जा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली संशोधन बिल-2025
प्रस्तावित नए बिजली संशोधन बिल को लागू करने की कोशिशों का कड़ा विरोध किया जा रहा है। रोपड़ में 800-800 मेगावाट की दो नई यूनिट्स लगाने के काम में जानबूझकर हो रही देरी से कर्मचारी नाराज हैं। सरकार को सीधी चेतावनी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने साफ किया है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा। आज की रैली के माध्यम से कर्मचारी अपनी आवाज सीधे सरकार के कानों तक पहुंचाना चाहते हैं।