इसराना में मंत्री बोले- हर गांव में खुलेगी ई-लाइब्रेरी:शाहपुर में बालिका छात्रावास का उद्घाटन; कुश्ती अकादमी को दिए ₹11 लाख

Actionpunjab
2 Min Read




पानीपत के इसराना क्षेत्र में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार शनिवार को शाहपुर स्थित कृष्ण कुंडू रेसलिंग अकादमी पहुंचे।उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने अकादमी को अपने निजी कोष से 11 लाख रुपए की राशि भेंट की। खिलाड़ियों को मिल रही सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं मंत्री पवार ने बताया कि हरियाणा सरकार कॉमनवेल्थ, एशियन और ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये का पारितोषिक देती है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सरकारी नौकरियां भी प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि गांवों की व्यायामशालाओं में जिम की व्यवस्था की गई है और खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स नर्सरियां खोली गई हैं। हर गांव में ई-लाइब्रेरी और व्यायामशालाओं को अनुदान मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक गांव में ई-लाइब्रेरी खोलने का कार्य कर रही है। व्यायामशालाओं के संचालन के लिए समय-समय पर अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने शाहपुर ग्राम पंचायत की सभी मांगों को स्वीकार करते हुए उन्हें जल्द पूरा करने की घोषणा की। साथ ही बताया कि शाहपुर की गौशाला को अब तक 74 लाख रुपये की राशि विकास के लिए दी जा चुकी है। बालिका छात्रावास का उद्घाटन और खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान मंत्री कृष्ण लाल पवार ने अकादमी में नवनिर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। अंडर-17, 45 किलो भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिनव योगेंद्र अखाड़ा ओचंदी को गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। खेलों के विकास के लिए सहयोग इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बलवान शर्मा ने अकादमी को खेलों के विकास के लिए 51,000 रुपये की राशि दी। शहीद भगत सिंह के परिवार से यादवेन्द्र संधू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *