![]()
मोगा जिले में बाघापुराना ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पदों के लिए हाई कोर्ट के निर्देशों पर दोबारा चुनाव कराए गए। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की। आप की सरबजीत कौर चेयरमैन और कांग्रेस की चरणजीत कौर वाइस चेयरमैन चुनी गईं। गठबंधन को 14 सदस्यों का समर्थन मिला। इससे पहले, बाघापुराना ब्लॉक समिति में कुल 25 सदस्य चुने गए थे, जिनमें अकाली दल के 13, कांग्रेस के 3, आम आदमी पार्टी के 8 और 1 निर्दलीय सदस्य शामिल थे। 17 मार्च को हुए पहले चुनाव के दौरान अकाली दल और कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके सदस्यों को मतदान करने से रोका गया। चुनाव दोबारा कराने की मांग इन आरोपों के बावजूद, आम आदमी पार्टी ने अपने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद, शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव दोबारा कराने की मांग की। हाईकोर्ट ने लिया मामले का संज्ञान इस दौरान, तत्कालीन एसडीएम ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मोगा के डिप्टी कमिश्नर पर चुनाव प्रक्रिया में दबाव डालने का आरोप लगाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप किया और बाघापुराना के एसडीएम बबनदीप सिंह वालिया को 23 मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया। दोबारा चुनाव कराने के निर्देश एसडीएम की पेशी के बाद, हाई कोर्ट ने 28 मार्च को जिला प्रशासन को दोबारा चुनाव कराने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर, प्रशासन की निगरानी में निष्पक्ष तरीके से मतदान कराया गया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरबजीत कौर चेयरमैन और कांग्रेस पार्टी की चरणजीत कौर वाइस चेयरमैन चुनी गईं। विधायक बोले जीत हुई विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने बताया कि दोबारा हुए चुनाव में उनकी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को हुए पिछले चुनाव में भी सरबजीत कौर चेयरमैन बनी थीं, लेकिन विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप आज पूरी तरह से झूठ साबित हो गए। कांग्रेस पार्टी की चरणजीत कौर को वाइस चेयरमैन चुना गया विपक्ष ने चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके निर्देश पर दोबारा चुनाव करवाए गए। हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार हुए इस चुनाव में एक बार फिर उनकी जीत हुई। आम आदमी पार्टी की सरबजीत कौर को चेयरमैन और कांग्रेस पार्टी की चरणजीत कौर को वाइस चेयरमैन चुना गया। सर्वसम्मति से चुनाव उन्होंने आगे बताया कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी को मिलाकर कुल 14 सदस्यों का समर्थन मिला और सर्वसम्मति से चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चयन किया गया। साथ ही, 17 मार्च को हुए चुनाव के दौरान विपक्ष द्वारा की गई कथित गुंडागर्दी के मामले में भी कार्रवाई करने की बात कही गई।
मोगा में बाघापुराना ब्लॉक समिति का चुनाव:AAP-कांग्रेस गठबंधन की जीत, 14 सदस्यों का मिला समर्थन, हाईकोर्ट में विपक्ष के आरोप खारिज
Leave a comment