मोगा के निहाल सिंह वाला में घर में चोरी:नकदी चुराकर आरोपी फरार, नामजद केस दर्ज, बढ़ती वारदातों से लोगों में रोष

Actionpunjab
1 Min Read




मोगा जिले के निहाल सिंह वाला कस्बे में एक घर में घुसकर नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि यह घटना 26 मार्च की रात की बताई जा रही है। जहां आदर्श नगर निहाल सिंह वाला निवासी अनुराधा के घर से करीब 5 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई है। शिकायतकर्ता अनुराधा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसी मोहल्ले के मनप्रीत सिंह उर्फ मनी ने उनके घर में घुसकर यह चोरी की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज थाना निहाल सिंह वाला में मुकदमा नंबर 44, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक अधिकारी जसपाल सिंह (805/मोगा) कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। वहीं जिले में बढ़ती वारदातों के कारण लोगों में भय का माहौल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *