![]()
फरीदाबाद शहर में जमीन और प्रॉपर्टी के दाम जल्द ही बड़ा उछाल लेने वाले हैं। प्रशासन ने सर्किल रेट में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसमें कुछ इलाकों में 75 फीसदी तक बढ़ोतरी की योजना है। प्रस्तावित दरें वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं और इन्हें मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा गया है। नागरिक 31 मार्च तक अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज कर सकते हैं, जबकि नई दरें 1 अप्रैल के बाद नई दरों को लागू कर दिया जायेगा। ग्रेटर फरीदाबाद में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रस्ताव के अनुसार ग्रेटर फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिल सकती है। नीमका और फरीदपुर जैसे इलाकों में रिहायशी जमीन की कीमतों में करीब 75 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। जिससे रेट 18,000 रुपये से बढ़कर 31,500 रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएंगे। वहीं पॉश सेक्टर-14 और सेक्टर-21ए में बड़े प्लॉट्स की कीमतों में लगभग 60 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। सेक्टर-14 में अब रेट 58,000 रुपये से बढ़कर 92,800 रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंचने की संभवना हैं। कमर्शियल प्रॉपर्टी भी होगी महंगी व्यावसायिक संपत्तियों की बात करें तो सेक्टर-16 को शहर का सबसे महंगा इलाका बनाने की तैयारी है। यहां कमर्शियल प्लॉट्स की कीमतों में करीब 75 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। जिससे पुरानी दर 1.21 लाख रुपये से बढ़कर अब करीब 2.11 लाख रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित है। इसके अलावा सेक्टर 79-83 और बड़खल क्षेत्र के कई इलाकों में भी 45 से 60 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। फ्लैट्स और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर असर नई दरों का असर हाउसिंग सेक्टर पर भी पड़ेगा। खासकर हुडा और हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में कीमतों में 30 से 75 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इससे फ्लैट्स की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं और आम लोगों पर सीधा असर पड़ेगा। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 79-83 में भी व्यावसायिक प्लॉट्स की दरों में 60 फीसदी की बढ़ोतरी की तैयारी है। इसी तरह, बड़खल तहसील के सेक्टर-21ए, 21सी और सराय ख्वाजा जैसे इलाकों में कमर्शियल रेट में 45 फीसदी की बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीण इलाकों में भी तेजी शहरी इलाकों के साथ-साथ खेड़ी कलां, खेड़ी खुर्द और कोट जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी देखी गई है। बड़खल तहसील के कोट गांव में आवासीय दरों में 60 फीसदी की वृद्धि प्रस्तावित है। तिगांव के मिर्जापुर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर के रेट 75 प्रतिशत तक बढ़ाकर 14 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिए गए हैं। बल्लभगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाली घनी आबादी वाली कॉलोनियों में भी दरों को काफी बढ़ाया गया है। यहां भीकम कॉलोनी के रेट में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है, जहां पुराने रेट 33 हजार रुपये से बढ़कर अब 47,850 रुपये प्रस्तावित हैं। सुभाष कॉलोनी में रेट 30,300 से बढ़कर 43,935 रुपये और चावला कॉलोनी में दरें 48,125 रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंच गई हैं। नए सेक्टर विकसित करने की योजना जिले में 12 सेक्टर विकसित होने हैं। इनके लिए 19 गांव की करीब 4500 एकड़ जमीन खरीदी जानी है। मास्टर प्लान 2031 में शामिल इन 12 सेक्टरों में सेक्टर 94ए, 96, 96ए, 97ए, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 व 142 शामिल हैं। इनमें सेक्टर-100 कामर्शियल सेक्टर होगा। सेक्टर 96ए व 97ए लोगों के लिए हैं। आम जनता से सुझाव मांगे जिला राजस्व अधिकारी के डीआरओ विकास चौधरी के अनुसार, प्रस्तावित सर्किल रेट सरकार को भेज दिए गए हैं और आम जनता से सुझाव मांगे गए हैं। तय समय के बाद इन्हें लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
फरीदाबाद में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी:ग्रेटर एरिया पर सबसे ज्यादा असर, 1 अप्रैल के बाद से लागू होंगे , सरकार को भेजा प्रस्ताव
Leave a comment