सीएम का गहलोत पर तंज-आपने तड़पाया तो तड़पना भी पड़ेगा:जिनको नाकारा-निकम्मा कहा,उनकी केन्द्र में चल रही, कई बार बेटे को लॉच किया, लेकिन ढाक के तीन पात

Actionpunjab
4 Min Read




सीएम भजनलाल शर्मा ने आज पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि कभी-कभी तो मुझे बड़ा तरस आता है, वैसे आप वरिष्ठ नेता है, मेरी संवेदनाएं आपके साथ है, क्योंकि जैसा करेगा वैसा भरेगा। आपने जैसा किया, वैसा आप भर रहे हैं। जिनको आपने नकारा निकम्मा कहा, केन्द्र में उनकी चल रही है तो आप तड़प रहे हैं। यह तो समय है, बड़ा बलवान है, आपने तड़पाया तो तड़पना तो आपको भी पड़ेगा। मेरी संवेदना इसलिए भी है कि आपने और सोनिया गांधी ने अपने बेटों को लॉच करने के लिए लगातार प्रयास किए। सोनिया गांधी राहुल गांधी को बार-बार लॉन्च करती है, पता नहीं कितनी बार लॉन्च कर दिया। आप अपने बेटे को यहां लॉन्च करते हैं, पता नहीं कितनी बार कर दिया। फिर भी ढ़ाक के तीन पात आते है। क्या कारण है, इस पर भी विचार कीजिए। मुख्यमंत्री ने यह बातें जमवारामगढ़ में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इनकी आपस में लड़ाई चल रही है
सीएम ने कहा कि आप राजनेताओं की बेटों के बारे में बोल रहे हैं। माननीय जरा गिरेबान में झांक कर देख लीजिए। जब एक अंगुली सामने वाले की तरफ करते हैं तो चार अंगुली अपने ऊपर आती है। विचार कर लीजिए, अपने क्या-क्या किया था। आपने तो उन लोगों के सपनों को रौंदने का काम किया था और आज भी आप वही कर रहे हैं। कोई कांग्रेस का नेता थोड़ा सा बोलता है तो यह बीच में आकर कहते हैं कि यह क्यों बोल गया। अभी भी इनकी आपस की लड़ाई चल रही है, अरे भाई आपस की लड़ाई चल रही है आपकी तो हम बोलने के लिए थोड़े ही मना कर रहे हैं। लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं, कान खोलकर सुन लीजिए कि आपके भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, झूठ और लूट का कहानी बंद होने वाली नहीं हैं। जिन्होने भ्रष्टाचार किया है, एक-एक को सजा मिलेगी, पूरी मिलेगी। कुछ तो ट्विटर मास्टर बनते जा रहे है
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस के लोगों में बड़ी होंड़ लग रही है और आप देख रहे हैं होड़ कैसी लग रही है। कुछ तो ट्विटर मास्टर ही बनते जा रहे हैं। आप राजस्थान के भाई बहिनों से पूछिए कि आपने क्या स्थिति पैदा की थी। आप इंतजार शास्त्र क्या, आप झूठ का शास्त्र देखिए, आपके भ्रष्टाचार का शास्त्र देखिए। जेजेएम में आपने कितने घोटाले किए, आपके मंत्री और अधिकारी भी जेल में जा रहे हैं, जरा उस पर भी बोलिए। आपने युवाओं के सपनों को रौंदने का काम किया, भ्रष्टाचार किया, जरा उस पर भी बोलिए। आपने किस तरह से युवाओं के पेपरलीक किए थे, उस पर भी बोलिए। किस तरह से आपके एक नेता अजमेर से चले थे, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकाली, उनके पैरों में छाले पड़ गए, जरा उनको भी देखिए। मैं आपसे यही कहूंगा कि राजस्थान की जनता पूरा हिसाब मांगती है। हमने विधानसभा में 5 साल बनाम 2 साल का प्रतिवेदन रखा था। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि माननीय आप उसका भी जवाब दीजिए। आप तो राजस्थान की जनता को इतना ही बता दीजिए कि आपने कौनसी बड़ी योजना राजस्थान को दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *