हांसी में छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने किया सुसाइड:घर में लगाई फांसी, इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो आरोपी गिरफ्तार

Actionpunjab
3 Min Read




हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान 16 वर्षीय नाबालिग ने आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बता दे कि शनिवार देर शाम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इलाज के दौरान मौत जानकारी के अनुसार छात्रा ने 23 मार्च को अपने घर में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गांव के युवकों पर परेशान करने का आरोप परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो युवक पिछले कई दिनों से छात्रा को रास्ते में रोककर जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उसे बदनाम करने की धमकियां दी जा रही थीं। छात्रा ने यह बात अपनी मां को बताई थी, जिसके बाद परिवार ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। भाई के साथ की मारपीट बताया जा रहा है कि 22 मार्च को छात्रा के बड़े भाई ने आरोपियों से इस मामले में बातचीत की, लेकिन उन्होंने उसके साथ हाथापाई की। इतना ही नहीं, उसी दिन शाम को गांव के खेल स्टेडियम में आरोपियों और उनके साथियों ने भाई के साथ मारपीट भी की। इस पूरे घटनाक्रम से आहत होकर छात्रा ने अगले ही दिन आत्महत्या का प्रयास कर लिया। आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर साहिल, रॉबिन, हरदीप और मद्दू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहिल और रॉबिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब छात्रा की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा भी जोड़ी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *