कोटपूतली में किडनैप हुए व्यक्ति का शव नदी में मिला:चतुर्भुज साबी नदी के पास मिला, FSL टीम ने जुटाए सबूत

Actionpunjab
2 Min Read




कोटपूतली में चतुर्भुज साहबी नदी के पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस कोटपूतली-बानसूर मार्ग पर स्थित पुल पर पहुंची। टीम ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान पूतली निवासी रामस्वरूप गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। दोपहर में दर्ज हुआ था अपहरण का मामला पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने शनिवार दोपहर रामस्वरूप गुर्जर के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। इसी दौरान चतुर्भुज गांव के पास पुल के निकट एक शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतक की पहचान रामस्वरूप गुर्जर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा मौत का कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवाया है और रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मानकर विभिन्न एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *