![]()
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र की मच्छगर गांव स्थित सेक्टर-67 में रहने वाली 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। थाना सदर पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे ललित और उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम कर रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू पूनम को उसके मायके गिरफ्तार किया है। जबकि उसका पति ललित अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह अनुसार 65 वर्षीय ओमवती अपने बड़े बेटे ललित और पुत्रवधू पूनम के साथ मच्छगर गांव स्थित सेक्टर-67 के मकान नंबर 42 में रहती थी। उनका छोटा बेटा अमित अपनी पत्नी ममता के साथ बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। छोटे बेटे की पत्नी ने पुलिस को दी सूचना उन्होंने बताया कि 16 मार्च की शाम करीब 4 बजे छोटी पुत्रवधू ममता को फोन पर सूचना मिली कि उसकी सास ओमवती की मौत हो गई है। इसके बाद ममता ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। ममता ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उसकी सास ने आशंका जताई थी कि जमीन के मुआवजे की रकम को लेकर बड़ा बेटा और उसकी पत्नी उसकी हत्या कर सकते हैं। शरीर पर मिले चोट के निशान सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जिस बिस्तर पर ओमवती का शव मिला, उस पर खून के धब्बे पाए गए। मृतका के हाथों की चूड़ियां टूटी हुई थीं और कुछ टुकड़े हाथों में धंसे हुए थे। इसके अलावा गले और चेहरे पर चोट के निशान भी मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के निशानों की पुष्टि हुई। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर के प्रभारी रमेश खत्री ने बताया कि अंतिम संस्कार की रस्म पूरी होने के 10 दिन बाद बड़ी पुत्रवधू पूनम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मुआवजे की रकम को लेकर की हत्या पूछताछ में आरोपी पूनम ने बताया कि उसकी सास ओमवती जमीन के मुआवजे की रकम और सेक्टर-67 का मकान छोटे बेटे अमित और उसकी पत्नी ममता को देना चाहती थी। इसी बात को लेकर 16 मार्च को ओमवती और पूनम के बीच विवाद हो गया। उस समय ललित भी वहां मौजूद था। गुस्से में आकर ललित और पूनम ने पहले ओमवती के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू पूनम को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी ललित की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई।
मुआवजे के लालच में बेटे-बहू ने की मां की हत्या:फरीदाबाद में 12 दिन बाद खुला राज, महिला गिरफ्तार, पति फरार
Leave a comment