![]()
करनाल के सेक्टर-13 स्थित लालबत्ती चौक पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मोटरसाइकिल पर खड़े युवक पर 5 युवकों ने तेजधार हथियार से वार किए। हमले में युवक के बाएं हाथ की उंगली और हथेली कट गई। घायल को पहले कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालबत्ती पर रुके युवक को घेरा
गांव मंगलौरा निवासी बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रोबिन 28 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर लालबत्ती चौक, गवर्नमेंट कॉलेज के पास रुका हुआ था। उसी दौरान वहां पहुंचे पांच युवकों ने उसे घेर लिया और अचानक तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गर्दन पर वार से बचा, हाथ पर लगी गंभीर चोट
हमलावरों ने रोबिन की गर्दन पर वार करने की कोशिश की, लेकिन उसने बचाव किया। इस दौरान वार उसके बाएं हाथ पर लगा, जिससे उसकी उंगली और हथेली बुरी तरह कट गई। हमले के दौरान रोबिन ने बचाओ-बचाओ का शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। धमकी देकर मौके से फरार हुए आरोपी
शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने रोबिन को धमकी दी कि आज तो बच गया, अगली बार मौका मिला तो जान से मार देंगे। शिकायत में आरोपियों के नाम उदय, बिल्ला, मोहित, दक्ष और एक अन्य अज्ञात युवक बताए गए हैं। इनमें से कुछ आरोपी डबरकी जिला करनाल के रहने वाले बताए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात
घटना स्थल लालबत्ती चौक पर लगे कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से जान का खतरा भी जताया है। साथी युवक ने पहुंचाया अस्पताल
हमले के समय रोबिन के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे एक अन्य युवक भी बैठा था। उसी युवक ने घायल रोबिन को तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठाकर कल्पना चावला अस्पताल करनाल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
पुलिस चौकी सेक्टर-13 में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच मुख्य सिपाही बलजीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
करनाल लालबत्ती चौक पर युवक पर जानलेवा हमला:उंगली और हथेली कटी,5 हमलावरों ने तेजधार हथियार से किया वार
Leave a comment