रोहतक में EASI ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड:झज्जर का रहने वाला मृतक, कलानौर में ERV पर था तैनात, जांच में जुटी पुलिस

Actionpunjab
2 Min Read




रोहतक के कलानौर थाना में ERV पर तैनात EASI कुलदीप ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कलानौर थाना पुलिस तुरंत उसे लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में भेज दिया। मृतक EASI कुलदीप झज्जर के जिले डीघल का रहने वाला है, जो हॉल में कमला नगर झज्जर चुंगी पर रहता था। कुलदीप की ड्यूटी कलानौर थाने में ERV 594 पर थी। कुलदीप थाने में था और खाना खाने के लिए नीचे आया था। नीचे आकर कुलदीप ने एक तरफ जाकर आत्महत्या कर ली। सरकारी पिस्टल से मारी सिर में गोली
EASI कुलदीप के पास सरकारी पिस्टल थी। कुलदीप ने उसी सरकारी पिस्टल से सिर में गोली मार रखी है। कुलदीप द्वारा आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिल्हाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके बयान पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले में कर रही जांच
कलानौर थाना पुलिस ने बताया कि थाने के नीचे ही EASI कुलदीप द्वारा आत्महत्या कर रखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *