भीलवाड़ा में विवाहिता ने लगाया फांसी का फंदा-मौत:पिता बोले – ससुराल की प्रताड़ना से परेशान थी, सख्त कार्रवाई की मांग

Actionpunjab
3 Min Read




भीलवाड़ा में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया,सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी करवाने के बाद शव को फंदे से उतरवा अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया ओर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। घर में अकेली थी तब लगाई फांसी मामला शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, थाना क्षेत्र के शिवनगर में रहने वाली कोमल माली ( 22 ) ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के पिता महावीर माली ने गांधीनगर थाने में एक रिपोर्ट दी, जिसमें उसने बताया कि आज वो अपने किसीकाम के सिलसिले में नाथद्वारा गए थे, उनका बेटा पिंटू मार्केट में दुकान पर था और पत्नी देव बाई सब्जी मंडी गई हुई थी। इस दौरान घर पर उनकी बेटी कोमल अकेली थी। भाई ने बहन को फंदे से झूलते देखा तो निकली चीख दोपहर को बेटा जब दुकान से घर आया तो कोमल पंखे से प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर झूलती हुई नजर आई।ये देख पिंटू की चीख निकल गई, उसके चीखने चिल्लाने की की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए।सूचना मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी की वीडियोग्राफी करवा अस्पताल भिजवाया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। ससुराल के लोग मारपीट करते थे पिता महावीर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कोमल की शादी 2004 में सुभाष नगर में रहने वाले विशाल माली के साथ हुई थी, शादी के बाद से ही पति विशाल, ससुर नारायण, सास रेखा, ननंद नंदिनी, देवर विष्णु और रिश्तेदार भेरू उसके साथ मारपीट करते थे और उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पांच दिन पहले घर से निकालने से परेशान थी 5 दिन पहले ससुराल वालों ने कोमल को घर से निकाल दिया था, जिसके चलते वो काफी परेशान थी।पिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना को बेटी की मौत का कारण बताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *