बरनाला में दुकानदारों ने खुद भरे सड़कों के गड्‌ढे:प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप, बोले- गंदा बाजार बना सदर बाजार

Actionpunjab
3 Min Read




बरनाला में लंबे समय से सड़कों की बदहाली से परेशान दुकानदारों ने खुद ही उनकी मरम्मत का बीड़ा उठाया है। सरकार और प्रशासन की अनदेखी से निराश व्यापारियों ने अपने खर्च पर सड़कों के गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। व्यापारियों ने सीमेंट, रेत और मजदूरों का इंतजाम कर सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरा। उनका उद्देश्य है कि सड़कों की हालत सुधरने से ग्राहक उनकी दुकानों तक आसानी से पहुंच सकें और उनके व्यापार पर नकारात्मक असर न पड़े।
व्यापारियों ने सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया इस पहल के माध्यम से व्यापारियों ने सरकार के प्रति अपना रोष भी व्यक्त किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बंसल, मनीष कुमार, मनोज कुमार और राजेंद्र उप्पल ने बताया कि बरनाला के सदर बाजार में टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर, स्ट्रीट लाइट की कमी, आवारा जानवरों की समस्या और ट्रैफिक जाम जैसी कई दिक्कतें हैं। सदर बाजार अब ‘गंदा बाजार’ बन गया व्यापारियों का कहना है कि सदर बाजार अब ‘गंदा बाजार’ बन गया है, जहां हर जगह कूड़े के ढेर शहर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह समस्या केवल सदर बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि बस स्टैंड रोड, रेलवे रोड, कच्चा कॉलेज रोड, पक्का कॉलेज रोड और एसडी कॉलेज रोड सहित शहर के अन्य बाजारों में भी सड़कें टूटी हुई हैं और गंदगी का अंबार है। व्यापारियों ने कहा टैक्स देने के बावजूद हालत जर्जर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे सबसे अधिक सरकारी टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिलता और न ही किसी नुकसान का मुआवजा मिलता है।इस मौके दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि पिछले लंबे समय से बरनाला शहर के मुख्य सदर बाजार की सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है। दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा था इसके कारण उनकी दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है ऐसी हालत में ग्राहक बाजार में आने से भी कतरा रहा है। कई बार नगर प्रशासन और जिला प्रशासन एवं आम आदमी पार्टी की सरकार के नुमाइंदों को सड़क बनाने के लिए कह चुके हैं परंतु उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान प्रशासन और सरकार से परेशान होकर उन्होंने अपने स्तर पर खुद इस सड़क की मरम्मत अपनी दुकान के आगे करवाई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने सीमेंट रेत अपने तौर पर खरीद कर अपनी दुकान के कर्मचारियों से इस सड़क की मरम्मत करवाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *