गुरुग्राम में ऑनलाइन गाय बेचने के नाम पर फ्रॉड:राजस्थान डेरी की रील देखकर कॉन्टेक्ट किया, 27 ट्रांजेक्टशन में 1.11 लाख ट्रांसफर किए

Actionpunjab
3 Min Read




गुरुग्राम में एक प्लंबर के साथ अनोखा तरीका अपनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर गाय बेचने के लालच में फंसाकर साइबर ठगों ने 1,11,140 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम मानेसर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गांव अलिमुदीनपुर, तहसील फर्रुखनगर के रहने वाले पीड़ित संदीप कुमार (32 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह गांव में प्लंबर का काम करता है। 5 फरवरी को उसने फेसबुक पर एक रील देखी। फेसबुक आईडी सुरेन्द्र सिंह डेरी फार्म श्रीगंगानगर पर इसे अपलोड किया गया था। वीडियो देखकर उसने गाय खरीदने के इरादे से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। 37.5 हजार में डील फाइनल की
कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को सुरेन्द्र सिंह डेरी फार्म का संचालक सत्यवान बताया। बातचीत में दोनों के बीच 37,500 रुपये में एक गाय की डील फाइनल हो गई। ठग ने संदीप कुमार से कहा कि ट्रांसपोर्ट खर्च के लिए 2000 रुपये एडवांस भेज दो, बाकी पेमेंट गाय पहुंचने पर कर देना। अलग अलग बहाने बनाकर रुपए लिए संदीप ने फोनपे के जरिए 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद ठग ने फिर संपर्क किया और कहा कि गाय रास्ते में है, खर्चे के लिए और 2000 रुपये भेजो। संदीप कुमार ने वह राशि भी बारकोड पर ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग ने अलग-अलग बहाने बनाते हुए बार-बार पैसे मांगने शुरू कर दिए। 27 बार ट्रांजेक्शन की पीड़ित ने अपने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक खाते से फोनपे के माध्यम से कुल 27 ट्रांजेक्शन में 1,11,140 रुपये ठग को ट्रांसफर कर दिए। जब भी संदीप कुमार गाय भेजने की बात करते, ठग नया बहाना बनाकर और पैसे मांगता। अंत में जब पीड़ित को शक हुआ तो ठग ने संपर्क बंद कर लिया। जिसके बाद संदीप कुमार को पूरी तरह यकीन हो गया है कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। पुलिस जांच कर रही पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम मानेसर में मोबाइल नंबर, फेसबुक आईडी और सभी ट्रांजेक्शन डिटेल्स सौंपी और ठग के खिलाफ तुरंत कार्रवाई और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की। जांच अधिकारी जितेंद्र के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और फेसबुक अकाउंट की डिटेल्स को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन खरीद-फरोख्त करते समय सावधान रहें पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि ऑनलाइन पशु खरीद-बिक्री के समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी अनजान व्यक्ति को एडवांस पेमेंट न करें और हमेशा वीडियो कॉल या व्यक्तिगत रूप से पशु देखकर ही सौदा करें।फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे लालचपूर्ण विज्ञापनों से बचना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *