जोधपुर में जुआरियों ने पुलिस पर किया हमला:जुआ खेलने पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब दुकान के सेल्समैन ने हैड कॉन्स्टेबल को काटा

Actionpunjab
3 Min Read




जोधपुर में जुआरियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। वहीं पुलिस के एक हैड कॉन्स्टेबल का हाथ काट लिया। जोधपुर में सोमवार रात को जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई के लिए पुलिस पहुंची। इस पर जुआरियों सहित शराब दुकान के सेल्समैन ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान मौके से जुआरी और सेल्समैन भाग गए। हालांकि पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया। एयरपोर्ट थाने में अब हैड कॉन्स्टेबल ने राजकार्य में बाधा डालने ओर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। घटना 30 मार्च की रात 1 बजे की है। एयरपोर्ट थाना पुलिस गश्त पर थी। कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कन्हैया नगर शिकारगढ़ में SBI बैंक के पास शराब ठेके के पास लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मामले में माता का थान अशोक कॉलोनी मगरा पूंजला निवासी आरोपी सुभाष विश्नोई (28) और सांसी कॉलोनी निवासी सोहनलाल सांसी (42) को गिरफ्तार किया। इनमें से आरोपी सुभाष शराब दुकान का सेल्समैन है, जबकि दूसरा टैक्सी ड्राइवर है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भिजवाया। खाली दुकान में पांच लोग खेल रहे थे जुआ सूचना पर हैड कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे। वहां खाली दुकान में पांच लोग जुआ खेल रहे थे। जैसे ही पुलिस ने दुकान का शटर ऊंचा किया तो तीन आरोपी भाग गए, जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच किया। इस दौरान पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही थी। तभी एक आरोपी सुभाष विश्नोई ने अचानक हैड कांस्टेबल रामखिलाड़ी की कलाई पर काट खाया। आरोपी सुभाषशराब दुकान का सेल्समैन है। वहीं साथ में मौजूद तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का प्रयास भी किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में थे। जब आरोपियों को पकड़कर चेतक गाड़ी में बिठाया गया तो एक आरोपी ने ड्राइवर का गला पकड़ने की कोशिश भी की।। जुआरियों से रुपए किए बरामद हैड कॉन्स्टेबल रामखिलाड़ी ने बताया- कार्रवाई के दौरान मौके से 2230 रुपए बरामद किए गए। जब पुलिस कागजी कार्रवाई कर रही थी, तभी आरोपी सुभाष ने मुझे काट लिया। इसके बाद मुझे हॉस्पिटल जाना पड़ा। हालांकि दोनों आरोपियों को पुलिस ने भागने नहीं दिया। मौके पर कुल 5 पुलिसकर्मी गए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *