भदोही तहसील में नायब तहसीलदार सूर्यवली बिंद सेवानिवृत्त:विदाई समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना

Actionpunjab
1 Min Read




भदोही तहसील में तैनात नायब तहसीलदार सूर्यवली बिंद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय तक तहसील भदोही में अपनी सेवाएं दीं और इस दौरान सुरियावां क्षेत्र का कार्यभार संभाला। अपने कार्यकाल में सूर्यवली बिंद ने राजस्व संबंधी मामलों के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली और जिम्मेदारीपूर्ण रवैये की सराहना सहकर्मियों द्वारा की जाती रही। सेवानिवृत्ति के अवसर पर तहसील सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील व राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। समारोह में कानूनगो अजय पाठक, कानूनगो अवधेश तिवारी, लेखपाल विमलेश मौर्य, सोनू गौतम एवं लेखपाल संघ के अध्यक्ष लवकुश त्रिपाठी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान, उप जिलाधिकारी अरुण गिरी और नायब तहसीलदार शशांक राय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *