सीएम सैनी 5 को महम में करेंगे 'विकास रैली':तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीसी और जांगड़ा; हेलीपैड को लेकर हुआ विचार-विमर्श

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की 5 अप्रैल को भिवानी जिले की महम विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस ‘विकास रैली’ में सीएम क्षेत्र के लोगों को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी सचिन गुप्ता और जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा के आयोजक राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय और खेल स्टेडियम का निरीक्षण अधिकारियों ने राजकीय महाविद्यालय, महम परिसर का दौरा किया और सीएम के आगमन, मुख्य मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार और आमजन के लिए प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद महम के खेल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया, जहां हेलीपैड के संभावित स्थान पर विचार-विमर्श हुआ। डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि महम में आयोजित होने वाली इस विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी सैकड़ों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। डीसी ने लघु सचिवालय में बैठक कर दिए निर्देश इससे पहले, डीसी ने लघु सचिवालय के सभागार में एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसभा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीसी ने सभी विभागों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ करने का आह्वान किया, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ये अधिकारी और पदाधिकारी रहें मौजूद इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक अग्रवाल, आईपीएस रविंद्र, एसडीएम विपिन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, महंत सतीश दास, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश बिसला, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल और कार्यकारी अभियंता अरुण मुंझाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल और जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी सुमन हुड्डा सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *