हलवारा एयरपोर्ट से 15 मई से फ्लाइट, टिकट बिक्री शुरू:लुधियाना टू दिल्ली डेली 2 फ्लाइट; 1 घंटा 10 मिनट में पहुंचेंगे, किराया ₹3512

Actionpunjab
3 Min Read




लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से अब जल्द फ्लाइट शुरू होने वाली हैं। एयर इंडिया कंपनी ने यहां से फ्लाइट की बुकिंग 1 अप्रैल से शुरू कर दी है। इस एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट दिल्ली से आकर लैंड होगी। वहीं, लुधियाना से भी पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए ही उड़ान भरेगी। कंपनी की ओर से फ्लाइट बुकिंग लाइव करने के साथ ही यह क्लियर हो गया है कि हलवारा एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट 15 मई को लैंड होगी। फ्लाइट से लुधियाना से दिल्ली तक का सफर 1 घंटा 10 मिनट में पूरा होगा। वहीं, एक दिन में हलवारा में दो फ्लाइट्स लैंड और दो ही फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। यह जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं, कंपनी की वेबसाइट पर फ्लाइट का शुरुआती किराया 3512 रुपए दिखाया गया है। हालांकि, यह समय और जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। दिल्ली से फ्लाइट्स की ये टाइमिंग दिल्ली से लुधियाना के लिए 2 फ्लाइट्स रोजाना उड़ेंगी। पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर उड़ेगी, जो 7 बजकर 5 मिनट पर लुधियाना पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर लुधियाना के लिए दिल्ली से उड़ान भरेगी। लुधियाना से फ्लाइट्स की ये टाइमिंग रहेगी कंपनी ने अभी फ्लाइट में सिर्फ इकोनॉमी क्लास के लिए बुकिंग शुरू की गई है। इसकी वेबसाइट से पता चल रहा है कि 15 मई की सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर हलवारा एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ेगी, जो 9 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर को 2 बजकर 40 मिटन पर हलवारा से उड़ेगी, जो 3 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। फिलहाल के लिए शुरुआत में ये दो ही उड़ानें हलवारा से होंगी। बाद में जरूरत के हिसाब से इन्हें बढ़ाया जाएगा। बिट्‌टू बोले- पंजाब की ग्रोथ में बड़ा बूस्ट केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे सोशल मीडिया पर लिखा- पंजाब उड़ान भर रहा है, नई यात्रा शुरू होने जा रही है। दिल्ली से हलवारा के लिए पहली फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। फ्लाइट 15 मई से शुरू होगी। उन्होंने आगे लिखा- मॉर्निंग फ्लाइट 5 बजकर 55 मिनट पर और दोपहर की फ्लाइट 12 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी। इससे सफर केवल 1 घंटा 10 मिनट का होगा। इससे पंजाब की कनेक्टिविटी और ग्रोथ को बड़ा बूस्ट मिलने वाला है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *