Rohtak HSVP Trees Cut | Court Stay, Police Deployed; 12K Trees

Actionpunjab
3 Min Read


रोहतक के सेक्टर-6 में HSVP की तरफ से पेड़ों को जेसीबी की मदद से उखाड़ते हुए।

रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम के सामने सेक्टर-6 स्थित बाग में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से हजारों हरे भरे पेड़ काटे जा रहे है। कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट महाराज सिंह ने कहा कि इस जमीन प

.

सेक्टर-6 स्थित बाग में कुछ माह पहले तक समाजसेवी नवीन जयहिंद तंबू लगाकर रह रहा था। उस समय भी HSVP ने कार्रवाई करते हुए नवीन जयहिंद को हटाया था। इसके बाद HSVP ने बाग के पेड़ों को काटने का प्रयास किया था, जिसे रोकने के लिए एक बुजुर्ग पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावनी दे रहा था।

वहीं, नवीन जयहिंद ने भी पेड़ों को काटने पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए हंगामा किया था। इसके बाद पेड़ों को काटने की कार्रवाई को रोक दिया गया। क्योंकि जमीन पर मालिकाना हक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है और कोर्ट ने स्टे लगा रखा था। हालांकि प्लॉट धारकों का कहना है कि वह केस जीत किए, इसलिए सफाई करवा रहे हैं।

सेक्टर-6 में पेड़ों को तोड़ते हुए जेसीबी।

सेक्टर-6 में पेड़ों को तोड़ते हुए जेसीबी।

38 एकड़ में फैला हुआ है बाग सेक्टर-6 में 38 एकड़ में बाग बना हुआ है, जिसमें 12 हजार से अधिक बड़े पेड़ लगे हुए है। HSVP इन जमीन पर प्लॉट काटकर बेचा हुआ है, जिसके लिए हजारों हरे भरे पेड़ों की कुर्बानी दी जा रही है। एक तरफ तो सरकार पेड़ लगाने पर जोर दे रही है, दूसरी तरफ हजारों हरे भरे पेड़ों को काटने पर मौन धारण कर रखा है।

सेक्टर-6 में पेड़ों को तोड़ते हुए जेसीबी।

सेक्टर-6 में पेड़ों को तोड़ते हुए जेसीबी।

HSVP व DC से बात करने का किया प्रयास सेक्टर-6 में काटे जा रहे हजारों पेड़ों को लेकर HSVP के अधिकारी आशीष वशिष्ठ से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो सका। दूसरी तरफ DC सचिन गुप्ता से भी मामले में बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी बात नहीं हो सकी। उन्हें फोन पर मैसेज भेजकर भी अवगत करवाया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *