कुरुक्षेत्र की मस्जिद में निर्माण को लेकर विवाद:पुलिस ने रुकवाया काम, बिना परमिशन लेंटर डाला, अंधेरे में चल रहा था काम

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर के ऐतिहासिक स्थल शेख चेहली मकबरे के पास चीनी मस्जिद की साइड पर अंधेरे में चल रहे निर्माण कार्य पर हिंदू पक्ष के लोगों ने सख्त एतराज जताया। आरोप लगाया कि बिना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) की अनुमति के निर्माण चल रहा था। मौके की नजाकत को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि यह मुद्दा काफी पुराना है। करीब 5 साल पहले भी इसी जगह पर निर्माण शुरू हुआ था। तब ASI के नोटिस के बाद काम को बंद करवाया गया था, लेकिन आज रात फिर से मस्जिद के पास लेंटर डालने का काम चालू कर दिया गया। इससे दोनों पक्ष के बीच ठन गई। अंधेरे में चल रहा था निर्माण वार्ड-32 के पार्षद (MC) सुधीर चुघ ने बताया कि रात करीब 8-9 बजे मस्जिद के पास अंधेरे में निर्माण कार्य हो रहा था। इसके बारे में निर्माण करने वाले से पूछताछ की और परमिशन मांगी गई, जिस पर निर्माण करने वाले उनसे उलझ पड़े। इससे आसपास के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। पुलिस को शिकायत कर बुलाया इससे दोनों पक्ष के बीच ठन गई। विरोध होते देख निर्माण करने वाले लोग उनको धमकी देकर फरार हो गए। साथ ही उन लोगों ने उनकी शिकायत पुलिस में कर दी। उन लोगों के पास यहां कोई भी निर्माण करने की परमिशन नहीं है। करीब 5 साल पहले ASI ने नोटिस देकर काम बंद करवाया था। ASI की परमिशन होगा निर्माण MC सुधीर चुघ ने बताया कि शेख चेहली का मकबरा ऐतिहासिक स्थल है। यह ASI के अधीन आता है। इसलिए इसके 100 मीटर के दायरे में कोई भी निर्माण करने के लिए ASI की परमिशन जरूरी होती है। उसके बाद ही इस एरिया में निर्माण कार्य हो सकता है। मांग है कि ASI मामले की जांच करे। शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई- बलजीत सिंह थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि म​स्जिद के पास निर्माण करने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पाकर DSP हेड क्वार्टर सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष को शांत करवाने के बाद ASI के नियम के अनुसार निर्माण रुकवा दिया गया। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *