करनाल में मां और बेटे पर हमला:प्लाट में कब्जे को लेकर विवाद, पड़ोसियों पर आरोप, केस दर्ज

Actionpunjab
3 Min Read




करनाल जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में प्लाट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों को चोटें आईं और बाद में मेडिकल करवाया गया। पुलिस को दी गई शिकायत और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में वीडियो सबूत भी सामने आए हैं। गांव गंजोगढ़ी निवासी पासो देवी ने पुलिस को बताया कि वह एक विधवा है और घरेलू काम करके जीवन यापन करती है। उसके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा बीटु शादीशुदा होकर अलग रहता है, जबकि छोटा बेटा भीम सिंह उसके साथ रहता है। महिला के अनुसार लाल डोरे की जमीन पर उसे प्लाट नंबर 36 मिला हुआ है, जिसकी रजिस्ट्री उसके दोनों बेटों बीटु और भीम सिंह के नाम है। पड़ोसियों पर जबरन कब्जे का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी नसरुदीन गोपी, लीलु, बीटु, जोनी, मोन्टी और गोपी की पत्नी सभी निवासी गंजोगढ़ी ने प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि इन लोगों ने महिला और उसके बेटे भीम सिंह के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। घटना के दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया। डायल 112 पहुंचने पर आरोपी फरार शिकायत के अनुसार, घटना के समय डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए। महिला ने बताया कि उस समय उन्होंने मेडिकल नहीं करवाया, लेकिन बाद में 30 मार्च को अपना और बेटे का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट पुलिस को सौंपी। मारपीट का वीडियो पुलिस का दिखाया महिला ने मारपीट की वीडियो भी पुलिस को अपने मोबाइल फोन में दिखा दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 22 मार्च को ही एक शिकायत नंबर दर्ज हुई थी, जो एचसी कुलदीप सिंह को सौंपी गई थी। लेकिन कुलदीप सिंह के 10 दिन की छुट्टी पर जाने के कारण यह मामला बाद में एसआई के पास आया। इसके बाद 31 मार्च को एसआई राममेहर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद दर्ज हुआ केस एसआई राममेहर ने मौके पर पूछताछ, वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला सही पाया। इसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भेजी गई। थाना मधुबन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से जान-माल का खतरा भी जताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *