Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)

Actionpunjab
21 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (2 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2 अप्रैल, गुरुवार को वृष राशि वालों के लिए नई शुरुआत, निवेश और अटके कामों में गति के संकेत हैं। मिथुन राशि वालों को परिवार, करियर और आर्थिक स्थिरता से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सिंह राशि वालों की कोई मनचाही बात पूरी हो सकती है।

धनु राशि वालों को नया ऑफर या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मकर राशि वालों के लिए रुके कामों में तेजी और करियर में टर्निंग पॉइंट बनने के योग हैं। कुंभ राशि वालों को नए प्रोजेक्ट, बचत और सीखने के मौके मिल सकते हैं। बाकी राशियों पर भी दिन का असर काम, रिश्तों और फैसलों में मिला-जुला रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द हैंग्ड मैन आज का दिन आत्ममंथन, धैर्य और ठहरकर सोचने का है। आप खुद को किसी जटिल परिस्थिति में अटका हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन यही ठहराव आगे की प्रगति के लिए जरूरी साबित होगा। हालात को नए नजरिए से देखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। समर्पण और धैर्य आपको भीतर से शांत रखेंगे। पुराने ढर्रे को छोड़कर नई नीति अपनाना फायदेमंद रहेगा। आज कम बोलना और ज्यादा समझना आपके पक्ष में रहेगा।

करियर – महत्वपूर्ण फाइलों या प्रोजेक्ट्स पर फैसला फिलहाल टल सकता है। यह समय अपनी पिछली गलतियों से सीखने का है। ऑफिस की राजनीति से खुद को अलग रखें। सहकर्मियों के साथ किसी भी बहस में न उलझें। कारोबारी लोगों को आज बड़े फैसले की बजाय केवल निरीक्षण और तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। सही समय का इंतजार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। लव – प्रेम संबंधों में आज समझौते और त्याग की जरूरत होगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने के लिए खुद को शांत रखें। प्यार में निस्वार्थ भाव आपसी विश्वास को मजबूत करेगा। अपनी अपेक्षाएं थोड़ी कम रखें। साथी के प्रति उदार रवैया रिश्ते में मधुरता बढ़ाएगा। कई बार बिना ज्यादा बोले भी भावनाएं बेहतर ढंग से व्यक्त की जा सकती हैं। हेल्थ – पैरों में भारीपन या जोड़ों में खिंचाव महसूस हो सकता है। योग के हल्के अभ्यास दिनचर्या में शामिल करें। पर्याप्त पानी पिएं और हल्का भोजन लें। रात को देर तक जागने से बचें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6

वृष – एस ऑफ वॉण्ड्स आज आपके भीतर नई सृजनात्मक ऊर्जा जागेगी। जीवन में किसी नए अध्याय की शुरुआत के योग हैं। आप खुद को बेहद साहसी, प्रेरित और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का यह सही समय है। नई संभावनाओं को पूरे मन से स्वीकार करें। आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। अटके हुए कामों में अचानक गति आएगी। आज उठाया गया छोटा कदम आगे चलकर बड़ा बदलाव ला सकता है।

करियर – आपकी मौलिक सोच आपको सबसे अलग खड़ा करेगी। अधिकारियों के सामने अपने विचार स्पष्ट रखें। व्यापार में नए निवेश के लिए समय शुभ है। अपनी कार्यक्षमता साबित करने का यह अच्छा मौका है। सफलता की दिशा में बढ़ाया गया आपका पहला कदम आज मजबूत साबित हो सकता है। नए काम या नई जिम्मेदारी को आत्मविश्वास से संभालें। लव – प्रेम संबंधों में आज रोमांच और नयापन बना रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल पहले से बेहतर होगा। रिश्तों में चली आ रही नीरसता काफी हद तक खत्म होगी। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम की नई लहर महसूस होगी और मन खुश रहेगा। हेल्थ – शरीर में स्फूर्ति का स्तर अच्छा बना रहेगा। जिम, योग या खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। डाइट में ताजे फल और जूस शामिल करना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – रस्ट रेड, लकी नंबर – 9

मिथुन – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सुख, समृद्धि और पारिवारिक जुड़ाव का है। अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़कर खुशी मिलेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद सुरक्षा और भरोसा देगा। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक रूप से खुद को काफी स्थिर महसूस करेंगे। घर और करियर, दोनों तरफ संतुलन का अच्छा असर दिखाई देगा।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिरता और अनुभव की सराहना होगी। किसी बड़े और प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने का मौका मिल सकता है। पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। ऑफिस में नीतिगत फैसलों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। सहकर्मियों के साथ टीमवर्क से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपकी पेशेवर साख मजबूत होगी और आर्थिक स्थिति भी संभली रहेगी। लव – प्रेम संबंधों में परिपक्वता और सुरक्षा का भाव रहेगा। जो लोग विवाह के इच्छुक हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर के साथ घर, सुविधा और भविष्य से जुड़ी बातें सुखद रहेंगी। वैवाहिक जीवन में संतोष और आपसी विश्वास गहरा होगा। रिश्तों में स्थिरता महसूस होगी। हेल्थ – आप खुद को शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। पुरानी बीमारियों में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में पारंपरिक और पोषक चीजों का संतुलन बनाए रखें। लकी कलर – गोल्डन, लकी नंबर – 3

कर्क – द हायरोफैंट आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में ज्यादा लगेगा। परंपराओं और स्थापित मान्यताओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा। किसी गुरु, वरिष्ठ या ज्ञानी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। नई राह खोजने की बजाय पुराने अनुभवों को समझना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। सामाजिक मर्यादाओं का पालन आपकी छवि बेहतर करेगा। किसी शुभ काम में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी।

करियर – ऑफिस में स्थापित कार्यप्रणाली को चुनौती देने से बचें। शिक्षा, परामर्श और प्रशिक्षण से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको सलाहकार जैसी भूमिका मिल सकती है। आपकी गंभीर और स्पष्ट कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। लव – प्रेम संबंधों में आज गंभीरता और सम्मान का भाव रहेगा। पार्टनर के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निष्ठा से निभाएं। सिंगल लोगों के लिए किसी संस्कारी और सुलझे व्यक्ति का प्रस्ताव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में मर्यादा और प्रेम का अच्छा संतुलन रहेगा। भरोसा बढ़ेगा और संबंध अधिक स्थिर लगेंगे। हेल्थ – सात्विक भोजन और समय पर नींद लेना जरूरी है। जोड़ों और हड्डियों के प्रति थोड़ी सावधानी रखें। प्राणायाम और ध्यान आपकी मानसिक एकाग्रता बढ़ाएंगे। लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5

सिंह – नाइन ऑफ कप्स आज का दिन आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति का संकेत दे रहा है। आप भीतर से बहुत खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे। पुरानी अधूरी इच्छाएं पूरी होने के प्रबल योग हैं। यह समय अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने का है। सामाजिक जीवन में आपकी चमक बढ़ेगी। लोग आपकी सफलता से प्रभावित होकर पास आएंगे। मन का संतोष आपको तनाव से दूर रखेगा। आज जीवन के सुखों का आनंद लेने का दिन है।

करियर – आज आपको मनचाहा पद, सम्मान या सराहना मिल सकती है। आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। ऑफिस का माहौल आपके लिए सहायक रहेगा। व्यापार में अप्रत्याशित वित्तीय लाभ के योग हैं। मनचाहे नतीजे मिलने से आत्मविश्वास और मजबूत होगा। लव – प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद सुखद है। पार्टनर के साथ मधुरता, अपनापन और खुशी बनी रहेगी। सिंगल लोगों को मनचाहे साथी के संकेत मिल सकते हैं। रिश्तों में चली आ रही पुरानी खटास काफी हद तक दूर होगी। दिल हल्का और प्रसन्न रहेगा। हेल्थ – भीतर की खुशी का असर चेहरे पर चमक के रूप में दिखेगा। अपनी पसंद का भोजन सीमित मात्रा में लें। व्यायाम के प्रति उत्साह बढ़ेगा। रात को सुकून भरी नींद मिलेगी। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कन्या – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन उदारता, सहयोग और संतुलन का है। आप दूसरों की मदद करके मानसिक शांति महसूस करेंगे। समाज सेवा और परोपकार से जुड़े कामों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कहीं से रुका धन या कोई कीमती उपहार मिल सकता है। दूसरों के प्रति आपका दयालु व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा। जीवन में संतुलन बनाए रखना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा।

करियर – सहकर्मियों की मदद करना आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। यदि किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में है। ऑफिस में आपकी ईमानदारी और मेहनत की वरिष्ठ सराहना करेंगे। व्यापार में लेन-देन से जुड़े मामलों में साफगोई और पारदर्शिता बनाए रखें। लव – प्रेम संबंधों में समानता, सम्मान और सहजता का भाव रहेगा। पार्टनर के साथ अपनी खुशियां साझा करने से रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी सज्जन और सुलझे व्यक्ति से हो सकती है। साथी के लिए छोटा सरप्राइज प्लान करना रिश्ते को ताजगी देगा। हेल्थ – ऊर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लें। हल्का व्यायाम और समय पर भोजन स्वास्थ्य में सुधार करेगा। पर्याप्त पानी पिएं और बाहरी प्रदूषण से बचाव रखें। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6

तुला – सेवन ऑफ वॉण्ड्स आज आपके साहस, धैर्य और दृढ़ता की परीक्षा हो सकती है। आप खुद को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों या विरोधी माहौल के बीच पा सकते हैं। अपनी स्थिति को सुरक्षित रखने के लिए डटे रहना जरूरी होगा। पीछे हटने की बजाय अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना ही जीत का रास्ता बनेगा। आपके भीतर की जुझारू शक्ति हर बाधा पार कराएगी। दबाव में आकर फैसला न बदलें। आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

करियर – ऑफिस में अपने काम और विचारों का बचाव मजबूती से करना होगा। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सफल नहीं होंगे। कड़ी मेहनत और सूझबूझ ही आपको आगे ले जाएगी। आपका हार न मानने वाला रवैया करियर में अलग पहचान दिला सकता है। डटे रहें। लव – प्रेम संबंधों में आज अपनी गरिमा और सीमाओं की रक्षा करना जरूरी होगा। बाहरी हस्तक्षेप को निजी रिश्तों पर हावी न होने दें। गलतफहमी को जड़ से खत्म करने का समय है। साथी के प्रति वफादारी और स्पष्टता आपसी विश्वास को नई मजबूती देगी। हेल्थ – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों पर ध्यान दें। नियमित स्ट्रेचिंग और योग मांसपेशियों का तनाव कम करेंगे। अत्यधिक भागदौड़ से बचें और ऊर्जा का सही प्रबंधन करें। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8

वृश्चिक – नाइन ऑफ वॉण्ड्स आज का दिन धैर्य, सजगता और अंतिम प्रयास का है। आप चुनौतीपूर्ण समय को पार करने के बहुत करीब हैं। अपनी सुरक्षा और सीमाओं के प्रति सजग रहना जरूरी होगा। हार मानने के बजाय बची हुई ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। पिछले कड़वे अनुभवों से मिली सीख आज काम आएगी। परिस्थितियों पर पकड़ ढीली न होने दें। आपकी सहनशीलता ही सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

करियर – कार्यक्षेत्र में काम का बोझ और तनाव कुछ ज्यादा महसूस हो सकता है। ऑफिस में पुराने अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। धैर्य और सतर्कता से ही आप अपनी स्थिति मजबूत रख पाएंगे। लव – प्रेम संबंधों में आप थोड़ा रक्षात्मक और भावनात्मक रूप से सतर्क रहेंगे। पार्टनर के साथ पुरानी बातों को लेकर थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। सिंगल लोग नए रिश्ते में जुड़ने से पहले पूरी जांच-परख करना चाहेंगे। रिश्तों में आए उतार-चढ़ाव को शांति और समझदारी से संभालना होगा। हेल्थ – कंधों और गर्दन के व्यायाम पर ध्यान दें, क्योंकि तनाव यहीं जमा हो सकता है। नियमित प्राणायाम मानसिक शांति और शारीरिक बल देगा। भरपूर पानी पिएं और विटामिन से भरपूर चीजें खाएं। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

धनु – पेज ऑफ वॉण्ड्स आज आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का आगमन होगा। कोई रोमांचक खबर या संदेश आपको मानसिक रूप से खुश कर सकता है। आप खुद को जिज्ञासु और कुछ नया सीखने के लिए तैयार पाएंगे। किसी नए विचार या शौक को शुरू करने का समय है। डर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। नई राहें धीरे-धीरे साफ होती जाएंगी।

करियर – नई जिम्मेदारियां और चुनौतीपूर्ण काम मिल सकते हैं। आपकी रचनात्मकता और मौलिक सोच की ऑफिस में सराहना होगी। पेशेवर जीवन में नया मोड़ देने वाला ऑफर मिल सकता है। संचार, मार्केटिंग या क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। लव – प्रेम संबंधों में नया जोश और रोमांस महसूस होगा। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच बातचीत से नयापन आएगा। पार्टनर के साथ किसी रोमांचक यात्रा या एडवेंचर की योजना बन सकती है। रिश्तों में ताजगी और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। हेल्थ – किसी भी आउटडोर खेल या फिटनेस एक्टिविटी के लिए दिन अच्छा है। शरीर में अच्छी स्फूर्ति रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन आपकी ऊर्जा लंबे समय तक बनाए रखेगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज कई सुखद बदलाव आपकी ओर बढ़ते दिख रहे हैं। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें अचानक गति आएगी। परिस्थितियां अब आपके पक्ष में होने लगेंगी। अचानक हुई कोई मुलाकात आपके भविष्य की दिशा बदल सकती है। यह समय सकारात्मक शक्ति पर भरोसा करने का है। बदलाव को स्वीकार करें, क्योंकि वही आगे के विकास का रास्ता खोलेगा।

करियर – व्यावसायिक क्षेत्र में ऐसा टर्निंग पॉइंट आ सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति बदल दे। यदि आप पदोन्नति या नई नौकरी की तलाश में थे, तो अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा और आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी दिखाई देगी। लव – प्रेम संबंधों में भाग्य का साथ मिलने से पुरानी अनबन दूर होगी। पार्टनर के साथ संवादहीनता खत्म होगी और आप फिर करीब आएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में पुराने प्यार की वापसी संभव है। रिश्तों के उतार-चढ़ाव अब स्थिरता की ओर बढ़ेंगे। हेल्थ – पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के योग हैं। आपकी रिकवरी पावर अच्छी रहेगी और शरीर में नई स्फूर्ति आएगी। फिटनेस का नया तरीका अपनाना लाभकारी साबित होगा। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 3

कुंभ – पेज ऑफ पेंटाकल्स आज आपके जीवन में व्यावहारिक सोच, सीखने की इच्छा और आर्थिक उन्नति की नई शुरुआत होगी। आप खुद को बहुत फोकस्ड और नए ज्ञान के प्रति समर्पित महसूस करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से काम करने का समय है। नई बचत योजना या निवेश पर विचार करना शुभ रहेगा। धैर्य और स्थिरता आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

करियर – नई तकनीक सीखने और कार्यक्षमता बढ़ाने के मौके मिलेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट की पूरी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। मेहनत और ईमानदारी से किए गए काम की वरिष्ठ अधिकारी सराहना करेंगे। अपनी एकाग्रता बनाए रखना आज आपकी सबसे बड़ी जीत साबित होगा। लव – प्रेम संबंधों में स्थिरता, वफादारी और आपसी सम्मान का भाव रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी व्यावहारिक और समझदार व्यक्ति का आगमन संभव है। रिश्तों में चल रही अनिश्चितता कम होगी और आप भावनात्मक रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। हेल्थ – आप खुद को काफी स्थिर और फिट महसूस करेंगे। नियमित योग और पोषक आहार को दिनचर्या में शामिल करना लंबे समय तक फायदा देगा। हड्डियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7

मीन – एट ऑफ पेंटाकल्स आज आपके जीवन में कड़ा परिश्रम, कौशल विकास और काम में गहराई से जुटने का भाव रहेगा। आप अपने हुनर को निखारने में लगे रहेंगे, जिससे भविष्य उज्ज्वल होगा। शॉर्टकट छोड़कर मेहनत और बारीकी पर ध्यान देना ही आपकी सफलता की कुंजी है। आपकी एकाग्रता कठिन कामों को भी आसान बना देगी। समाज में आपकी निष्ठा और समर्पण की सराहना होगी।

करियर – आपकी पेशेवर दक्षता और तकनीकी समझ की सराहना होगी। ऑफिस में किसी खास असाइनमेंट को पूरा करने में आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि आप नया हुनर सीख रहे हैं, तो उसमें बड़ी प्रगति के संकेत हैं। व्यापार में सेवाओं की गुणवत्ता पर ध्यान देने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा। लव – प्रेम संबंधों में स्थिरता और रिश्ते को बेहतर बनाने की साझा कोशिशें दिखेंगी। पार्टनर के साथ मिलकर घरेलू जीवन को व्यवस्थित और खुशहाल बनाने पर ध्यान देंगे। एक-दूसरे की छोटी कमियों को सुधारने और साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। विश्वास और गहरा होगा। हेल्थ – मांसपेशियों की मजबूती के लिए खास व्यायाम या योगासन अपनाना लाभकारी रहेगा। आंखों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और स्क्रीन वर्क के बीच सही अंतराल पर ब्रेक लेते रहें। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 1

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *