हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब:सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतारें, सुंदरकांड पाठ-हवन और भंडारों का आयोजन

Actionpunjab
1 Min Read




हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को मेरठ पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शक्ति की कामना की। पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष सजावट के बीच भगवान को भोग लगाया गया। वहीं वेस्ट एंड रोड स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर में अखंड हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन हुआ। शहर के बुढ़ाना गेट, बॉम्बे बाजार सहित कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन और भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिरों में दिनभर प्रसाद वितरण और भंडारे चलते रहे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *