नोएडा में निवेश के नाम पर ठगे 91 लाख:पहले जमा पैसों पर दिखाया मुनाफा, टैक्स मांगने पर हुआ शक, फोन पर आया था लिंक

Actionpunjab
3 Min Read




नोएडा में निवेश में मुनाफा दिखाकर एमबीए पास युवक से 91 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित एक निजी कंपनी में काम करता है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अक्षत सिंह ने शिकायत में बताया कि वह एमबीए पास हैं । वर्तमान में एक निजी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करते हैं। उनके मोबाइल में एक मार्च को एक लिंक आया, जिसमें एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। 50 हजार पर मिला मुनाफा
यह ऐप शेयर बाजार में निवेश और आईपीओ ट्रेडिंग के नाम पर था। इसके बाद अक्षत से संपर्क करने वाले लोगों ने खुद को मार्क सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनकी कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड है। कुछ लोगों ने अपना नाम डॉ. राजीव सिंह, खुशी गोयल और मीनाक्षी बताया और अक्षत को भरोसे में लेकर निवेश करने के लिए तैयार कर लिया ।शुरुआत में युवक ने 50 हजार रुपये निवेश किए। इस पर उसे मुनाफा हुआ। 12 मार्च तक लगाया पैसा
बाद में कंपनी के लोगों ने उसे ज्यादा मुनाफा दिखाया और लगातार गाइड करते रहे। इसी भरोसे में आकर युवक ने पांच से 12 मार्च के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल करीब 51.5 लाख रुपये निवेश कर दिए। ऐप में उसे अच्छा मुनाफा भी दिखाया जाता रहा, जिससे उसका विश्वास और बढ़ गया। कैपिटल गेन टैक्स मांगने पर हुआ शक
युवक को 27 मार्च को बताया गया कि वह अपने शेयर बेच सकता है। जब उसने रुपये निकालने की कोशिश की, तो कंपनी की तरफ से कहा गया कि रुपये एक दिन बाद खाते में आ जाएंगे। मीनाक्षी नाम की महिला ने 30 मार्च को अक्षत से कहा कि रकम निकालने के लिए पहले 5.75 लाख रुपये कैपिटल गेन टैक्स के रूप में जमा करने होंगे। यहीं से युवक को शक हुआ। उसने देखा कि टैक्स से जुड़ी जानकारी और लिंक किसी दूसरी संस्था से जुड़ा है, जो फर्जी लग रहा था। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि उससे कुल 91 लाख 78 हजार 155 रुपये की ठगी हुई। इस धोखाधड़ी के कारण वह आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई, उनकी जानकारी एकत्र की जा रही है। किराये के खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर होने की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *