गेहूं निकालते समय युवक का आधा शरीर थ्रेसर में गया,मौत:मशीन को खोलकर बाहर निकाले शव के टुकड़े, हादसा देखकर भाई बेहोश हुआ

Actionpunjab
2 Min Read




खैरथल-तिजारा जिले में गेहूं निकालते समय एक युवक थ्रेसर में चला गया। इस दौरान युवक के घुटनों से नीचे का हिस्सा थ्रेसर से बाहर रहा। घटना जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के मातोरा के पास चकोलिया की ढाणी की है। आसपास के लोगों ने बंद किया थ्रेसर
ततारपुर थाना एसएचओ महावीर सिंह शेखावत ने बताया- गुरुवार रात 8:30 बजे चकोलिया की ढाणी निवासी सचिन यादव के खेत पर गेहूं निकाला जा रहा था। सचिन ने मुकेश जाट की थ्रेसर मशीन को किराए पर बुलाई थी।इस दौरान मातोरा निवासी सरीफ (30) और उसका भाई जमशेद पुत्र ईशाक खेत में थ्रेसर से गेहूं निकाल रहे थे। सरीफ मशीन में गेहूं की पुली डाल रहा था। अचानक सरीफ का हाथ मशीन में आ गया। इस दौरान उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला और कुछ ही सेकेंड में उसका आधे से ज्यादा शरीर मशीन के अंदर चला गया। मशीन के पास मौजूद लोगों ने फौरन थ्रेसर को बंद किया।
हादसे के बाद सरीफ का भाई जमशेद मौके पर ही बेहोश हो गया। जिसे गांव वालों ने निजी वाहन की सहायता से अस्पातल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मशीन खोलकर निकाला शव
घटना की सूचना के बाद ततारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन खोलकर शव को बाहर निकाला। मशीन के अंदर सरीफ के शरीर के केवल टुकड़े बचे थे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

… यह खबर भी पढ़ें 20 सेकेंड में बुजुर्ग के टुकड़े-टुकड़े हुए:थ्रेसर में आने से घुटनों तक का हिस्सा पिस गया; आंतें रोलर से लिपट गईं कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ के मांढण में गेहूं की फसल निकालते समय थ्रेसर में आने से 20 सेकेंड में बुजुर्ग के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसा इतना भयावह था कि बुजुर्ग के सिर से लेकर घुटनों तक का हिस्सा मशीन में पिस गया और मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *