![]()
पलवल नगर परिषद की बजट बैठक 3 अप्रैल को (आज) आयोजित की जाएगी। इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 178.58 करोड़ रुपए का विकासोन्मुख बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बता दे कि नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल के नेतृत्व में तैयार यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 50 करोड़ रुपए अधिक है। इस बार के बजट को नगर परिषद के लगभग 126 वर्षों के इतिहास का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। प्रस्तावित बजट के अनुसार, परिषद के पास पूर्व शेष राशि और अनुमानित आय को मिलाकर 200 करोड़ रुपए से अधिक के वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं। मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता बजट बता दे कि यह परिषद की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाबद्ध प्रबंधन के कारण परिषद की वित्तीय क्षमता में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे शहर के विकास कार्यों को ठोस आधार मिला है। योजनाबद्ध विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने बताया कि यह बजट पलवल के संतुलित और योजनाबद्ध विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, स्ट्रीट लाइट विस्तार, पार्कों और हरित क्षेत्रों के विकास, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार तथा शहरी आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। विकास कार्यों को गति मिलेगी इससे शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।डॉ. यशपाल ने यह भी कहा कि नगर परिषद को वित्तीय रूप से सुदृढ़ स्थिति में पहुंचाने में पलवल के जागरूक नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नागरिकों ने समय पर संपत्ति कर जमा करके अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। विकास कार्यों को गति देना संभव नागरिकों के विशेष सहयोग के कारण नगर परिषद की आय में निरंतर वृद्धि हुई है, जिससे परिषद आज मजबूत और संतुलित वित्तीय व्यवस्था की स्थिति में है और विकास कार्यों को गति देना संभव हो पाया है। विकास के नए आयाम करेगा स्थापित उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षदों, अधिकारियों एवं नागरिकों के सहयोग से वर्ष 2026-27 का यह महा बजट पलवल के विकास को नई गति देगा और शहर निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।
पलवल नगर परिषद का पेश होगा 178.58 करोड़ का बजट:सड़क, स्वच्छता, पार्क और स्ट्रीट लाइट पर विशेष प्रावधान, विकास कार्यों को गति मिलेगी
Leave a comment