![]()
फाजिल्का जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से हजारों एकड़ गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। कृषि विभाग ने इस संबंध में सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है, जिसमें कई गांवों में 20, 50 और 80 प्रतिशत तक फसल नुकसान का आकलन किया गया है। सरकार के आदेशों के बाद प्रभावित किसानों को गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी हरप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का जिले में अब तक लगभग 15 हजार एकड़ गेहूं की फसल बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि यह नुकसान विभिन्न गांवों में अलग-अलग स्तर पर हुआ है। कई गांवों में किसान हो रहे परेशान हरप्रीत कौर के अनुसार, फाजिल्का जिले के बजीदपुर कटियावाली और कटेहड़ा जैसे कई गांवों में फसलों को 80 प्रतिशत तक का भारी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर 20 प्रतिशत और अन्य जगहों पर 50 प्रतिशत गेहूं की फसलें प्रभावित हुई हैं। विभाग ने इस नुकसान की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। विधायक उठा चुके हैं सीएम से मुद्दा गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान फाजिल्का दौरे पर आए थे। इस दौरान स्थानीय विधायक नरेंद्रपाल सवना ने फसल नुकसान का मुद्दा उनके समक्ष उठाया था। मुख्यमंत्री ने तत्काल जिले के उपायुक्त (DC) को इस संबंध में रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए थे। अब सरकार के निर्देशों के बाद प्रभावित फसलों की गिरदावरी करवाई जाएगी। इस गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा जारी किया जाएगा।
फाजिल्का में ओलावृष्टि से 15 हजार एकड़ फसल प्रभावित:कई गांवों में 80% तक पहुंचा नुकसान, कृषि विभाग ने सरकार को भेजी रिपोर्ट
Leave a comment