युवक बोला- चौकी में पुलिस ने पीटा, हाथ में फ्रैक्चर:एनकाउंटर की धमकी देकर सिपाहियों ने रुपये छीने, मेडिकल नहीं कराया

Actionpunjab
2 Min Read




बदायूं में लालपुल पुलिस चौकी के सिपाहियों पर एक युवक को चौकी में बंद कर पीटने, एनकाउंटर की धमकी देने और उससे रुपये छीनने का आरोप लगा है। युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की लालपुल पुलिस चौकी की है। मोहल्ला नई सराय निवासी अरबाज, जो हाल ही में एक हुक्काबार मामले में जमानत पर छूटा था, गुरुवार को बड़े सरकार की दरगाह पर खाना बांटने गया था। लौटते समय मुक्तिधाम के पास चौकी पर तैनात सिपाही कालीचरण और राकेश चौधरी ने उसे रोक लिया। सिपाही कालीचरण ने अरबाज को पहचान लिया और उसे पुलिस चौकी चलने को कहा। अरबाज के आनाकानी करने पर उसे जबरन चौकी ले जाया गया। वहां एक दरोगा भी मौजूद था। सिपाहियों ने अरबाज की तलाशी ली और उससे कथित तौर पर लगभग पांच हजार रुपये छीन लिए। उसे एनकाउंटर की धमकी भी दी गई। जब अरबाज ने इसका विरोध किया, तो एक सिपाही ने डंडे से मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। आसपास के दुकानदारों के शोर मचाने पर अरबाज किसी तरह वहां से भाग निकला। हालांकि, सिपाहियों ने उसे सड़क पर दौड़ाकर दोबारा पकड़ा और फिर से पीटा। युवक का हाथ टूटा देखकर दोनों सिपाही मौके से चले गए। घटना के बाद अरबाज ने अपने परिजनों के साथ एसएसपी आवास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्हें कोतवाली भेजा गया, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद मेडिकोलीगल कराने की बात कहकर टाल दिया। युवक का दावा है कि उसने एक निजी दुकान पर एक्स-रे कराया है, जिसमें हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *