![]()
भिवानी कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जिनकी नियुक्ति पर रोहतक रोड स्थित कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया के कार्यालय में लड्डू बांटकर खुशी मनाई। कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एससी सेल की पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसके तहत विरेंद्र वाल्मीकि को ग्रामीण एससी सेल का अध्यक्ष बनाया है और शिवकुमार चांगिया को शहरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी है और लड्डू बांटकर खुशी मनाई है। इन नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें। प्रदीप गुलिया ने कहा कि पहले जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई तो जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। वहीं अब एससी सेल के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जो आने वाले समय में एससी सेल की जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे। कांग्रेस के साथ नए साथी जुड़ रहे हैं। जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उसको बखुबी निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। कांग्रेस पार्टी का पूरा संगठन बनाया जा चुका हैं और सभी सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी यह देखकर पूरी तरह बोखला चुकी है कि कांग्रेस इतनी ताकत से कैसे उभरकर आ रही है। हरियाणा व देश में कांग्रेस की सरकार लाई जाएगी। नवनियुक्त पदाधिकारी बोले- पार्टी को मजबूत करेंगे
नवनियुक्त कांग्रेस एससी सेल ग्रामीण अध्यक्ष विरेंद्र वाल्मीकि बापोड़ा ने कहा कि जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उसे बखूबी निभाने का काम करेंगे। सभी साथी मिलकर काम करेंगे। वे तीन-चार साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। संगठन को बहुत जल्दी बनाने का काम करेंगे। नवनियुक्त कांग्रेस एससी सेल शहरी अध्यक्ष एडवोकेट शिवकुमार चांगिया ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। जो जिम्मेदारी दी गई है, उसको पूरा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे। वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड मैनेजर हैं और फिलहाल जिला कोर्ट में एडवोकेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।
भिवानी कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष नियुक्त:शिवकुमार चांगिया को शहरी तो विरेंद्र वाल्मीकि को बनाया ग्रामीण अध्यक्ष, प्रदीप गुलिया ने भाजपा पर किया कटाक्ष
Leave a comment