राजस्थान में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, आज भी अलर्ट:ओले गिरने की चेतावनी, 7 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें- अगले सप्ताह कैसा होगा मौसम

Actionpunjab
2 Min Read




राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 4 अप्रैल को भी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार (3 अप्रैल) को भी 10 से ज्यादा जिलों में तेज बरसात हुई। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है। बारिश के कारण मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान हुआ है। अभी नहीं थमेगा आंधी-बारिश का दौर मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मौजूदा सिस्टम के असर से 4 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। 5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी देखने को मिलेगी। लेकिन 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से बारिश-आंधी की संभावना है। इन जिलों में हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि पिछले 24 घंटे में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, जयपुर, अजमेर, अलवर, टोंक समेत अन्य जिलों में बारिश हुई। अजमेर में 17.6MM, हनुमानगढ़ में 11.5, झुंझुनूं में 12.2, नागौर में 4, गंगानगर में 1.4, जोधपुर में 1.5, सीकर में 3, पिलानी में 1.9MM बरसात दर्ज हुई। पारा 7 डिग्री तक गिरा, दिन में हल्की ठंडक तूफानी बारिश और ओलावृष्टि के बाद राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। श्रीगंगानगर सहित कई शहरों का अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इन शहरों में शुक्रवार दिन में हल्की ठंडक रही। शुक्रवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़, अलवर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *