![]()
पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर प्रभजोत सिंह जौहल का कनाडा के ब्रैम्पटन से विवादित वीडियो सामने आया है। फरवरी 2026 से शुरू हुआ विवाद उस समय बढ़ गया जब सड़क पर ही प्रभजोत सिंह ने कनाडा पुलिस कर्मियों को गालियां दी और ट्रक चलाते हुए अफीम खाने का वीडियो बनाया। मार्च 2026 में ओनटोरियो प्रोविंस पुलिस के अधिकारियों से प्रभजोत की बहस होती है। प्रभजोत पर पुलिस को धमकी देने और ट्रकिंग फ्रॉड को एक्सपोज करने वालों के खिलाफ हिंसक बयानबाजी के भी आरोप लगे हैं।
फरवरी 2026 में भी प्रभजोत का पुलिस से टकराव का वीडियो सामने आया था। उस समय जौहल ने खुद ट्रक चलाते हुए कई वीडियो अपलोड किए थे। एक वीडियो में वह ट्रक की कैब में बैठा अपने क्लीनर को अफीम का काला गोला ऑफर करता दिखता है। फिर वह खुद कैमरे के सामने गोला मुंह में डालकर चबाता है और निगल लेता है। वीडियो में वह मुस्कुराते हुए इसे दवाई बताता है। मनिस्ट्री आफ ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों के साथ रोड पर बहस
प्रभजोत के सामने आए वीडियो में वह मनिस्ट्री आफ ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों (MTO) के के साथ अंग्रेजी में बहस करते हैं और गालियां निकालते हैं। बर्फीले हाईवे पर इंस्पेक्शन के दौरान अधिकारी लॉगबुक, माइलेज और डेली इंस्पेक्शन रिपोर्ट मांग करते हैं तो प्रभजोत अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हैं। एक अधिकारी आर स्टोनर इस कार्रवाई को रजिस्टर पर नोट करता है। ड्राइवर के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए रोकने का दावा
@बीयर्स_अवेयर्स अकाउंट से अपलोड वीडियो में यूजर्स ने इसे सड़क पर खतरा बताया और डिपोर्टेशन की मांग की। यूजर्स ने कहा कि ये प्रभजोत की बहस का ये वीडियो रात के समय हाईवे 11 और 17 पर जौहल को ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए रोकने का है। जौहल ने टिकट स्वीकार करने की बजाय अधिकारियों से बहस शुरू कर दी। वह उत्तेजित होकर गालियां निकालने लगा। वीडियो में वह खुद रिकॉर्डिंग करते हुए अधिकारी को घूरता और इशारे करता दिखता है। टिकट मिलने के तुरंत बाद उसने 911 डायल किया और ऑपरेटर को बताया कि पुलिस बिना वजह परेशान कर रही है और अरेस्ट करने की कोशिश कर रही है। यूजर्स ने इसे खालिस्तानियों और नशा तस्करी से भी जोड़ा
कनाडा के लोगों ने वीडियो सामने आने पर इस पर ट्रोलिंग शुरू कर दी। ट्रकिंग कम्युनिटी के फेसबुक ग्रुप्स जैसे 905 बिग रिग्स पर चर्चा छिड़ गई कि अगर गोरा ड्राइवर होता तो अब तक अरेस्ट कर लिया गया होता। कई लोगों ने कहा कि जौहल जैसे ड्राइवरों के कारण कनाडा की सड़कें असुरक्षित हो रही हैं।
अभी तक इस मामले में कनाडा पुलिस ने कार्रवाई को लेकर कोई प्रैस रिलीज जारी नहीं की है। बता दें कि कनाडा में ड्राइविंग के दौरान फोन यूज पर भारी जुर्माना और लाइसेंस सस्पेंड होने का प्रावधान है। ट्रक ड्राइवर के साथ विवादित सोशल मीडिया एन्फुलेंसर हैं प्रभजोत
प्रभजोत सिंह जौहल कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहने वाले पंजाबी ट्रक ड्राइवर हैं। वे ट्रकिंग कंपनियों जैसे प्रूडेंशियल ट्रांसपोर्टेशन और वंश ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं और सोशल मीडिया पर ट्रक चलाते हुए अपने वीडियो पोस्ट करते हैं। इन वीडियो में अक्सर पुलिस से बहस, ड्राइविंग के दौरान फोन इस्तेमाल, रोड रेज और कभी-कभी अफीम खाते हुए दिखते हैं। हाल ही में वे कनाडाई ट्रकिंग इंडस्ट्री के फ्रॉड को एक्सपोज करने वाले अकाउंट्स को धमकियां देने के विवाद में आ चुके हैं।
पंजाबी ड्राइवर ने कनाडा पुलिस को दी गालियां:ड्राइविंग करते हुए अफीम खाई, को-ड्राइवर से भी पूछा दवाई खाओगे क्या, बोले-पुलिस यहां भी क्रप्ट
Leave a comment