धौलपुर में अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई:विशेष दल ने 13 घरेलू सिलेंडर जब्त किए

Actionpunjab
2 Min Read




धौलपुर में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर गठित विशेष प्रवर्तन जांच दल ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान बसईनवाब स्थित बजरंग मिष्ठान भंडार से एक, कौलरी क्षेत्र से छह, श्याम बाबा मिष्ठान भंडार से तीन और ओम जय लटीला बाबा मिष्ठान भंडार से तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, दल ने दो पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं की जांच की। जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि जिले में आम उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और समय पर गैस बुकिंग कराएं, ताकि निर्धारित समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। खींची ने यह भी बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति जारी है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अनावश्यक रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का संग्रहण या भंडारण नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति या फर्म द्वारा पेट्रोल-डीजल अथवा गैस का अवैध भंडारण, संग्रहण, क्रय-विक्रय, कालाबाजारी या दुरुपयोग किए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं मोटर स्प्रिट एवं उच्च वेग डीजल आदेश 2005 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *